लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के निजी अस्पतालों एवं प्रयोगशालाओं में आरटीपीसीर जांच 500 रू और एंटीजन टेस्ट 300 रू में

By भाषा | Updated: August 4, 2021 20:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अगस्त दिल्ली सरकार ने बुधवार को यहां निजी अस्पतालों, प्रयोगशालाओं में लोगों में कोविड-19 संक्रमण का पता लगाने के लिए आरटी-पीसीआर जांच का अधिकतम शुल्क 500 रुपये तय कर दिया।

संबंधित सरकारी आदेश के अनुसार अब रैपिड एंटीजन जांच के लिए 300 रुपये देने होंगे।

दिल्ली सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक घर बुलाकर नमूना देने और जांच कराने पर अधिकतम 700 रुपये का शुल्क लिया जा सकेगा। पहले यह 1200 रूपये था।

सरकारी केंद्रों एवं अस्पतालों में आरटी-पीसीआर एवं रैपिड एंटीजन परीक्षण मुफ्त किये जाते हैं। पिछले साल नवंबर में सरकार ने यहां निजी अस्पतालों में आरटी-पीसीआर पद्धति से कोविड-19 जांच करवाने के लिए अधिकतम शुल्क 800 रुपये तय किया था।

स्वास्थ्य विभाग ने सभी निजी अस्तपालों एवं प्रयोगशालाओं को 24 घंटे के अंदर प्रमुख स्थान पर संशोधित दर प्रदर्शित करने का निर्देश दिया है। उसने उनसे 24 घंटे के अंदर नमूनों की जांच करने, उसकी रिपोर्ट संबंधित व्यक्ति एवं आईसीएमआर की पोर्टल पर उसे डालने को भी कहा है।

मंगलवार को दिल्ली में कोविड-19 के 50 मामले सामने आये थे और चार मरीजों ने जान गंवायी थी। फिलहाल यहां संक्रमण दर 0.08 फीसद है। राष्ट्रीय राजधानी में अबतक कोविड-19 के 14,36,451मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से 14,10,874 मरीज संक्रमणमुक्त हो गये जबकि 25,058 की जान चली गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो