लाइव न्यूज़ :

कोरोना पीड़ित मां की हालत देख रोने लगी 'बिहार में का बा...' गाने वाली सिंगर नेहा राठौर, अब मदद के लिए आगे आए तेजस्‍वी यादव

By एस पी सिन्हा | Updated: April 24, 2021 16:58 IST

देखते ही देखते सिंगर की मदद को कई दिग्गज चेहरे सामने आए गए। कुमार विश्‍वास, मनोज बाजपेयी जैसी दिग्‍गज शख्‍स‍ियतों ने उनकी मदद के लिए गुहार लगाई और इसका नतीजा तुरंत सामने आया।

Open in App
ठळक मुद्दे नेहा सिंह ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई।नेहा सिंह राठौर की मां चंपा सिंह को कैमुर सदर अस्पताल से नारायण मेडिकल कॉलेज, जमुहार, सासाराम ले जाया गया है।नेहा सिंह राठौर की मां की ईलाज के लिए हरसंभव व्यवस्था की जा रही है।

बिहार में का बा... गाने वाली चर्चित लोक गायिका नेहा सिंह राठौर मां के लिए फूट-फूट कर रो पडी। ट्वीटर पर उन्होंने विडियो पोस्ट करते हुए अपनी मां की मदद के लिए गुहार लगाईं। नेहा के आंसूओं ने ढेर सारे लोगों को विचलित कर दिया। बात नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव तक पहुंची तो वह नेहा सिंह राठौड की मदद के लिए आगे आये। इसके बाद नेहा के आंसू थमे। 

तेजस्‍वी यादव ने तुरंत जानकारी दी कि उनकी मदद की जा रही है। बिहार राजद के अध्‍यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे और कैमूर जिले के रामगढ से राजद विधायक सुधाकर सिंह उनकी मदद की व्‍यवस्‍था कर रहे हैं। दरअसल, नेहा सिंह राठौर ने शुक्रवार की देर शाम अपने ट्विटर अकाउंट पर अपना एक वीडियो डाला। वीडियो में वह कह रही हैं कि उनकी मां कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। 

उन्हें इलाज के लिए कैमूर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन स्थिति अच्छी नहीं है। डॉक्टर कह रहे हैं कि उन्हें इलाज के लिए सासाराम के जमुहार मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराना चाहिये। लेकिन उनके पास इतना संसाधन नहीं है कि वह अपनी मां को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ले जा सकें। प्रशासन से मदद की गुहार लगाती नेहा सिंह राठौड रो पडीं।

ट्विटर पर नेहा सिंह राठौड के वीडियो पोस्ट करते ही देश भर में खलबली मची। प्रसिद्ध कवि डॉ कुमार विश्वास ने नेहा का वीडियो देखने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ साथ तेजस्वी यादव से नेहा के लिए मदद मांगी। कुमार विश्वास ने ट्विटर पर लिखा “आदरणीय नीतीश कुमार जी, एक प्रतिभाशाली बेटी आपकी ओर देख रही है। मदद करिये। प्रिय तेजस्वी यादव, आप सत्ता में नहीं है किंतु प्रभावी तो हैं। आप का हाथ बढे। नेहा की आंखों में आंसू उसकी जिजीविषा की हार है। आप दोनों पर न हो तो बता दीजिये, बिहार बेटियों का दुख हरना जानता है।” 

इसके जवाब में तेजस्वी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कुमार भाई, नेहा बहन की माता जी को सदर अस्पताल में हमारे विधायक सुधाकर सिंह जी ने ही भर्ती कराया था। अब इनकी इच्छानुसार उन्हें नारायण मेडिकल कॉलेज, जमुहार में शिफ़्ट करा रहे हैं। जरूरी दवा के लिए विधायक जी अपनी गाडी वाराणसी भेज चुके हैं। हमारी टीम लगातार नेहा बहन के संपर्क में है।

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब