लाइव न्यूज़ :

खुशखबरी, कर्नाटक परिवहन निगम में 8 साल बाद 13 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती

By धीरज मिश्रा | Updated: October 22, 2023 11:51 IST

कर्नाटक परिवहन विभाग में ड्राइवर, कंडक्टर और तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए कर्नाटक सरकार ने चार परिहवन निगमों (आरटीसी) को मंजूरी दे दी है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक परिवहन विभाग में निकाली जाएगी वैकेंसी नई वैकेंसी के लिए कर्नाटक सरकार ने दी मंजूरी साल 2016 के बाद शुरु होंगी भर्तियां

कर्नाटकनौकरी तलाश रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। कर्नाटक परिवहन विभाग में ड्राइवर, कंडक्टर और तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए कर्नाटक सरकार ने चार परिहवन निगमों (आरटीसी) को मंजूरी दे दी है। परिवहन निगम में इससे पहले साल 2016 में भर्तियां निकली थी।

8 साल बाद परिवहन विभाग में 13 हजार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकाली जाएगी। इससे परिवहन विभाग में नौकरी तलाश रहे लोगों को नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। नई जॉब के संबंध में आवेदक कर्नाटक परिवहन विभाग की वेबसाइट को देखते रहे।

कर्नाटक परिवहन विभाग द्वारा पहले चरण में 6,500 ड्राइविंग स्टाफ और 300 टेक्निकल स्टाफ की भर्ती को मंजूरी दी गई है। इनमें से, कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी ) 2,000 ड्राइवर-सह-कंडक्टर और 300 तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती करेगा। उत्तर पश्चिमी कर्नाटक सड़क परिवहन निगम (एनडब्ल्यूकेआरटीसी) 2,000 ड्राइवर-सह-कंडक्टरों की भर्ती करेगा और बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (बीएमटीसी) 2,500 कंडक्टरों की भर्ती करेगा।

केकेआरटीसी ने ड्राइविंग स्टाफ की भर्ती शुरु कर दी है

कल्याण कर्नाटक सड़क परिवहन निगम (केकेआरटीसी) ने पहले ही 1,619 ड्राइविंग स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके बाद जनवरी 2024 के अंत में अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी। केकेआरटीसी को 300 कंडक्टरों की भर्ती की अनुमति भी मिल गई है और है अधिसूचना जारी करने की प्रक्रिया चल रही है।

वहीं सभी चार आरटीसी में 8,719 ड्राइविंग और तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां बताते चले कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 5,675 नई बसें खरीदने का लक्ष्य भी रखा और अधिकारियों को बसों की ताकत बढ़ाने का निर्देश दिया। मालूम हो कि यहां शक्ति स्कीम को शुरु करने के बाद से ही बसों में यात्री की संख्या में बढोतरी हुई है।

15 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद से ही बसो की सुधारने की कवायद भी तेज हो गई है। यहां दिल्ली की तरह की बसों में महिलाओं के लिए यात्रा फ्री है।  

टॅग्स :कर्नाटकनौकरीकांग्रेसवुमन ड्राइविंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज