लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख ने बाड़मेर में लोक गायक अनवर खान मांगणियार से मुलाकात की

By भाषा | Updated: September 26, 2021 21:36 IST

Open in App

बाड़मेर, 26 सितंबर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को लोक गायक अनवर खान मांगणियार के घर जाकर उनसे मुलाकात की।

मांगणियार ने इस साल अप्रैल में दिल्ली में एक प्रस्तुति के दौरान लोक गीत ‘पधारो म्हारे देस’ के जरिए भागवत को आमंत्रित किया था, जिसके बाद संघ प्रमुख उनके घर पहुंचे।

एक विज्ञप्ति के मुताबिक, भागवत अन्य संघ प्रचारकों के साथ यहां मांगणियार के घर गए और उनका अभिनंदन किया। मांगणियार के घर पर संघ प्रमुख का पारंपरिक तरीके से गर्मजोशी से स्वागत किया गया। भागवत ने वहां करीब एक घंटा बिताया। मांगणियार ने उनके स्वागत में एक लोक गीत भी गाया।

भागवत और संघ प्रचारकों ने मांगणियार के घर पर जलपान भी किया, जहां संघ प्रमुख ने मांगणियार, उनके परिवार के सदस्यों और साथी कलाकारों व शिष्यों से बातचीत की और गायक को परिवार के साथ नागपुर आने के लिए आमंत्रित किया।

मांगणियार एक मशहूर लोक गायक हैं, जिन्होंने 55 से अधिक देशों में प्रस्तुति दी है। बाड़मेर की यात्रा के दौरान भागवत ने संघ कार्यालय परिसर में पौधा रोपण भी किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election Results 2026: टीवीके 107, डीएमके 60 और एआईडीएमके को मिलीं 47 सीटें, बीजेपी का भी खुला खाता

भारतWest Bengal Election Results 2026: पश्चिम बंगाल में भाजपा की 206 सीटों में प्रचंड जीत, टीएमसी 78 सीटों पर सिमटी, जानें अन्य पारियों का हाल

भारतAssam Election Results 2026: असम में BJP की हैट्रिक, 82 सीटें जीतीं, कांग्रेस को लगा झटका

क्रिकेटMI vs LSG: मुंबई इंडियंस ने एलएसजी को 6 विकेट से हराया, रोहित शर्मा हिटमैन वाले अंदाज में लौटे, 44 गेंदों में बनाए 84 रन

भारतWest Bengal Election Results 2026: भवानीपुर से ममता बनर्जी 15,000 वोटों से हारीं, भाजपा के सुवेंदु अधिकारी जीते

भारत अधिक खबरें

भारतअसम में कांग्रेस की हार, एआईसीसी प्रभारी जितेंद्र सिंह अलवर ने महासचिव पद से दिया इस्तीफा

भारतWest Bengal Election Results 2026: पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत के बाद, बीजेपी किसे चुनेगी मुख्यमंत्री? ये 5 प्रबल दावेदार

भारत2027 विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को महिलाओं का आक्रोश सहना पड़ेगा?, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा-पाप को धूल नहीं पाएगी समाजवादी पार्टी, वीडियो

भारतमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक में मंत्रियों को मिठाई खिलाई?, पश्चिम बंगाल-असम विधानसभा चुनाव में जीत, वीडियो

भारतगांव में कहावत- 'खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे'?, गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर कहा, वीडियो