लाइव न्यूज़ :

राजस्‍थान: बाड़मेर जिले में पेशी पर आए RTI कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत, पूरा थाना हुआ लाइन हाजिर

By भाषा | Updated: October 6, 2019 20:11 IST

राजस्थानः बालोतरा के क्षेत्राधिकारी सुभाषचंद्र ने बताया कि आरटीआई कार्यकर्ता जगदीश गोलियार का पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसके चलते शनिवार को दो पक्षों में झगड़ा हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्‍थान के बाड़मेर जिले में भूमि विवाद के एक मामले में आरटीआई कार्यकर्ता की रविवार को जमानत के लिए पेशी के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई।पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में पचपदरा थाना के सभी पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

राजस्‍थान के बाड़मेर जिले में भूमि विवाद के एक मामले में आरटीआई कार्यकर्ता की रविवार को जमानत के लिए पेशी के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में पचपदरा थाना के सभी पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।बालोतरा के क्षेत्राधिकारी सुभाषचंद्र ने बताया कि आरटीआई कार्यकर्ता जगदीश गोलियार का पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसके चलते शनिवार को दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जगदीश गोलियार (42) सहित दो अन्‍य को शनिवार को सीआरपीसी की धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया था।उन्होंने बताया कि झगडे़ के दौरान गोलियार को शायद अंदरूनी चोटे आई होगी, जिसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चल पायेगा। उन्होंने बताया कि रविवार को उन्हें जमानत के लिए तहसीलदार के सामने पेश किया गया था। इस दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद अस्‍पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी।पुलिस ने बताया कि जब तीनों लोगों को जमानत के लिए पचपदरा तहसीलदार के समक्ष पेश किया गया, तब गोलियार को छोड़कर शेष दोनों की जमानत प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी और गोलियार की जमानत प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही उनकी तबीयत बिगड़ गयी और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम सोमवार सुबह न्यायिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में मेडिकल बोर्ड द्वारा किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतक के परिजनों ने भूमि विवाद वाले विरोधी पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। नियमानुसार मामला दर्ज कर मामले की जांच बालोतरा के क्षेत्राधिकारी करेंगे।

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया