लाइव न्यूज़ :

पंजाब में 'एक विधायक एक पेंशन' लागू, भगवंत मान सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानें इसके बारे में

By रुस्तम राणा | Updated: March 25, 2022 14:18 IST

पंजाब में कोई व्यक्ति चाहें कितनी बार विधायक क्यों न चुना जाए, लेकिन उसे सरकार की ओर से मिलने वाली पेंशन केवल एकबार के कार्यकाल के लिए ही मिलेगी। 

Open in App
ठळक मुद्देएक ही कार्यकाल के लिए मिलेगी विधायकों को पेंशनआप विधायकों ने 'एक विधायक एक पेंशन' योजना की मांग की थी

चंडीगढ़:पंजाब में आम आदमी पार्टी की नई सरकार नए-नए फैसले ले रही है। भगवंत मान सरकार ने शुक्रवार को एक ऐसा फैसला लिया है, जिसका असर सीधे राज्य के मौजूदा विधायकों और पूर्व विधायकों पर पड़ेगा। यह फैसला है 'एक विधायक एक पेंशन'। यानी अब राज्य में एक व्यक्ति चाहें कितनी बार विधायक क्यों न चुना जाए, लेकिन उसे सरकार की ओर से मिलने वाली पेंशन केवल एकबार के कार्यकाल के लिए ही मिलेगी। 

आप विधायकों ने 'एक विधायक एक पेंशन' योजना की मांग की थी

बता दें कि आम आदमी पार्टी के विधायकों ने विधायकों व पूर्व विधायकों को एक से अधिक मासिक पेंशन देने के विरोध में 'एक विधायक-एक पेंशन की मांग की है, जिसके मान सरकार ने अमल में लाने का प्रयास किया है। इस संबंध में बीते मंगलवार को आप विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में विधानसभा स्पीकर राणा के पी सिंह को एक ज्ञापन सौंपा था।

विधायकों/पूर्व विधायकों को एक से अधिक मासिक पेंशन का किया था विरोध

आम आदमी पार्टी के विधायकों ने मांग की थी कि एक से अधिक बार विधायक बनने वाले विधायकों/पूर्व विधायकों को एक से अधिक मासिक पेंशन का विरोध करते हुए कहा था कि वेतन वृद्धि आदि के नाम पर इस तरह का वित्तीय लाभ नैतिक और सैद्धांतिक रूप से गलत है। इसलिए एक विधायक को एक सरकारी कर्मचारी के समान पेंशन दी जानी चाहिए, चाहे वह कितनी भी बार विधायक रहा हो।

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ने राज्य में अपनी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाई है। भगवंत मान के चेहरे पर लड़े गए विधानसभा चुनाव में पार्टी को 117 विधानसभा में से 92 सीटों में जीत मिली है।  

टॅग्स :भगवंत मानपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3000000 पर डील?, कौन हैं कृष भगत?, मुंबई इंडियंस में शामिल?

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?