लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमला: जम्मू-कश्मीर में लगी कर्फ्यू में ढील, 2G इंटरनेट सेवा बहाल, लेकिन बंद रहेंगे शैक्षणिक संस्थान

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 20, 2019 13:32 IST

पुलवामा आतंकी हमले को लेकर बड़े पैमाने पर पाकिस्तान विरोधी प्रदर्शनों और हिंसा की छुटपुट घटनाओं के बाद जम्मू कश्मीर की सर्दियों की राजधानी में कर्फ्यू लगा दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर पुलवामा आतंकी हमले में 40 सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गए थे।कर्फ्यू लगे इलाकों में तैनात पुलिस कर्मियों ने जन संबोधन प्रणाली के जरिए रियायत की घोषणा की तो लोगों को राहत मिली है।

जम्मू कश्मीर में पुलवामा आतंकी हमले की वजह से लगी कर्फ्यू में बुधवार  (20 फरवरी) को शाम के तीन बजे तक ढील दी गई है। वहीं, आतंकी हमले के बाद पुलवामा में इंटरनेट को बंद कर दिया गया था, जिसे बुधवार को खत्म कर दिया गया है। इलाके में अब 2जी नेट स्पीड की सुविधा है। जम्मू के डिप्टी कमिश्नर रमेश कुमार ने बताया कि जम्मू में बुधवार को भी सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। 

पुलवामा आतंकी हमले में 40 सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गए थे। आतंकी ने सीआरपीएफ की बस पर आत्मघाती हमला किया था। हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। जिसको मद्दे नजर पुलवामा में कर्फ्यू लगा हुआ है।  कर्फ्यू में ढील बुधवार आठ बजे से दी गई है। 

पहले बुधवार को कर्फ्यू में 11 बजे तक ढील दी गई थी, उसके बाद उसे बढ़ाकर एक बजे तक किया गया और अब उसे शाम के तीन बजे तक किया गया है। पुलवामा आतंकी हमले को लेकर बड़े पैमाने पर पाकिस्तान विरोधी प्रदर्शनों और हिंसा की छुटपुट घटनाओं के बाद जम्मू कश्मीर की सर्दियों की राजधानी में कर्फ्यू लगा दिया गया था।

जम्मू के जिलाधिकारी रमेश कुमार के मुताबिक, जम्मू शहर और पीर पीठा के तहत आने वाले इलाकों में कर्फ्यू में ढील का निर्देश दिया। इसके बाद बस स्टैंड थाना, पक्का डंगा, बक्शी नगर और जानीपुर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में कर्फ्यू में ढील का आदेश दिया गया।

कर्फ्यू लगे इलाकों में तैनात पुलिस कर्मियों ने जन संबोधन प्रणाली के जरिए रियायत की घोषणा की तो लोगों को राहत मिली है। इलाके के लोग बीते चार दिन से अपने घरों में कैद थे। उन्होंने जरूरी और रोजमर्रा का सामान खरीदने के लिए बाजारों का रूख किया। पेट्रोल पंपों, रसोई गैस की दुकानों, सब्जी वालों और थोक बाजारों में लोगों की भारी भीड़ देखी गई है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपुलवामा आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र