लाइव न्यूज़ :

मन की बात Highlights: पीएम मोदी ने देशवासियों से की 2019 की पहली 'मन की बात', कही ये बड़ी बातें

By धीरज पाल | Updated: January 27, 2019 16:30 IST

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (27 जनवरी) को 52वीं बार रेडियो पर मन की बात करेंगें। पीएम मोदी का यह एपीसोड   देश के 70वें गणतंत्र दिवस के ठीक एक दिन बाद और आगामी बोर्ड एग्जाम के ठीक पहले प्रसारित हुआ। बता दें कि पीएम मोदी देशवासियों से 2019 की पहली 'मन की बात' कहेंगे। पीएम मोदी ने कर्नाटक के संत सिद्धगंगा मठ के प्रमुख शिवकुमार स्वामी के निधन पर शोक व्यक्त किया।  आइए जानते हैं कि मन की बात के जरिए पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा... 

27 Jan, 19 11:34 AM

उन्होने कहा कि सुभाष बाबू को हमेशा एक वीर सैनिक और कुशल संगठनकर्ता के रूप में याद किया जाएगा। एक ऐसा वीर सैनिक जिसने आज़ादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई। "दिल्ली चलो", "तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आज़ादी दूंगा”, जैसे ओजस्वी नारों से नेताजी ने हर भारतीय के दिल में जगह बनाई। कई वर्षों तक यह माँग रही कि नेताजी से जुड़े दस्तावेज़ को सार्वजनिक किया जाए और मुझे इस बात की ख़ुशी है, यह काम हम लोग कर पाए।

27 Jan, 19 11:30 AM

सुभाष चंद्र बोस को किया याद

पीएम मोदी ने भारत की इस महान धरती ने कई सारे महापुरुषों को जन्म दिया है और उन महापुरुषों ने मानवता के लिए कुछ अद्भुत, अविस्मरणीय कार्य किये हैं। हमारा देश बहुरत्ना-वसुंधरा है। ऐसे महापुरुषों में से एक थे। सुभाष चंद्र बोस 

उन्होंने कहा कि जब मैं लाल किले में, क्रान्ति मंदिर में नेताजी से जुड़ी यादों के दर्शन कर रहा था तब मुझे नेताजी के परिवार के सदस्यों ने बहुत ही ख़ास टोपी भेंट की। कभी नेताजी उस टोपी को पहना करते थे। मैंने संग्रहालय में ही, उस टोपी को रखवा दिया, जिससे वहाँ आने वाले लोग भी उस टोपी को देखें।

27 Jan, 19 11:30 AM

लोकसभा चुनाव में पहली बार मत का प्रयोग करने वालों के लिए संदेश

पीएम मोदी ने कहा कि इस साल हमारे देश में लोकसभा के चुनाव होंगे, यह पहला अवसर होगा जहाँ 21वीं सदी में जन्मे युवा लोकसभा चुनावों में अपने मत का उपयोग करेंगे। अब वो देश में निर्णय प्रक्रिया के हिस्सेदार बनने जा रहे हैं। ख़ुद के सपनों को, देश के सपनों के साथ जोड़ने का समय आ चुका है।

27 Jan, 19 11:22 AM

नेशनल वोटर्स डे पर पीएम मोदी का संदेश

पीएम मोदी ने कहा कि 25 जनवरी को चुनाव आयोग का स्थापना दिवस था, जिसे #NationalVotersDay के रूप में मनाया जाता है। भारत में बड़े पैमाने पर चुनाव का आयोजन हमारा चुनाव आयोग करता है जिसे देखकर प्रत्येक देशवासी को चुनाव आयोग पर गर्व होना स्वाभाविक है"।  पीएम मोदी ने कहा कि जहाँ एक ओर हिमाचल प्रदेश में समुद्र तल से 15,000 फीट की ऊँचाई वाले क्षेत्र में भी मतदान केंद्र स्थापित किया जाता है, तो वहीं अंडमान और निकोबार के द्वीप समूह में दूर-दराज के द्वीपों में भी वोटिंग की व्यवस्था की जाती है।

27 Jan, 19 11:13 AM

श्री सिद्धगंगा मठ प्रमुख के निधन पर शोक व्यक्त किया

पीएम मोदी ने कहा कि बीती 21 तारीख को एक शोक का समाचार मिला। कर्नाटक में टुमकुर जिले के श्री सिद्धगंगा मठ के डॉक्टर श्री श्री श्री शिवकुमार स्वामी जी हमारे बीच नहीं रहे। स्वामी जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज-सेवा में समर्पित किया था।

उन्होंने कहा कि स्वामी जी के जीवन में यह प्राथमिकता रहती थी कि लोगों को भोजन, आश्रय, शिक्षा और आध्यात्मिक ज्ञान मिले तथा किसानों का हर तरह से कल्याण हो। सिद्धगंगा मठ नियमित रूप से पशु और कृषि मेलों का भी आयोजन करता था।

टॅग्स :मन की बातनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन