लाइव न्यूज़ :

स्वास्थ्य को विकास से जोड़ने की शुरूआत प्रधानमंत्री मोदी ने की : मांडविया

By भाषा | Updated: September 30, 2021 12:42 IST

Open in App

जयपुर, 30 सितंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने जन-स्वास्थ्य को देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि स्वास्थ्य को विकास से जोड़ने की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की।

उन्होंने कहा, ‘‘पहले के सालों में चिकित्सा क्षेत्र को स्वास्थ्य से नहीं जोड़ा गया, स्वास्थ्य को विकास से नहीं जोड़ा गया। स्वास्थ्य को विकास से जोड़ने की शुरूआत मोदी ने गुजरात में मुख्यमंत्री के रूप में की थी।'’

मांडविया राजस्‍थान में चार नए मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखने के लिए आयोजित कार्यक्रम को ऑनलाइन संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो बदलाव हो रहा है वह देश को आगे बढ़ाने के लिए, देश की प्रगति के लिए है। जैसा कि मैंने शुरू में कहा, स्वास्थ्य को विकास से जोड़ना बहुत बड़ी बात है, यह प्रधानमंत्री मोदी की बड़ी कल्पना, बड़ा विचार है।'

मांडविया ने कहा, ‘‘जब देश के नागरिक स्वस्थ नहीं होते तब समाज स्वस्थ नहीं होता, और जब समाज स्वस्थ नहीं होता तब राष्ट्र स्वस्थ नहीं हो सकता। यह सोच आज से 20 साल पहले गुजरात में मा अमृतम योजना के जरिए शुरू की गई थी और इसका फल देश के नागरिकों को मिल रहा है।’’

मांडविया ने कहा कि देश भर में आज 40 से अधिक पेट्रोरसायन प्रौद्योगिकी संस्‍थान (सिपेट) आत्मनिर्भर हैं, वे अपनी आयु खुद अर्जित करते हैं और एक साल में एक लाख विद्यार्थियों को अलग अलग अवधि की शिक्षा देते हैं। उनमें से 95 प्रतिशत लोगों को रोजगार मिल जाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को राजस्थान के बांसवाड़ा, सिरोही, हनुमानगढ़ और दौसा जिलों में चार नए मेडिकल कॉलेज की आधारशिला, वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से रखी।

इसके साथ ही मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सिपेट (सीआईपीईटी): पेट्रोरसायन प्रौद्योगिकी संस्थान, जयपुर का उद्घाटन भी किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया