लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में रैन बसेरों में रहनेवाले बेघर लोगों का टीकाकरण एक महीने के भीतर करने की योजना: डीयूएसआईबी

By भाषा | Updated: June 25, 2021 20:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जून दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी के रैन बसेरों में रहनेवाले लोगों को एक महीने के भीतर विशेष शिविर के जरिए टीके की खुराक देने के लक्ष्य पर काम कर रही है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) ने जिला मजिस्ट्रेट (मध्य दिल्ली) की मदद से बेघर लोगों के टीकाकरण के लिए पहला शिविर निगम बोध घाट के निकट यमुना पुश्ता रैन बसेरे में लगाया।

शिविर में पहले दिन कुल 150 बेघर लोगों को टीके की खुराक दी गई। उत्तरी दिल्ली के दांडी पार्क में शनिवार को इस तरह का एक अन्य शिविर शुरू हो जाएगा। डीयूएसआईबी के मुख्य इंजीनियर (रैन बसेरा) एस के महाजन ने कहा, ‘‘शहर में क़रीब 209 रैन बसेरे हैं, जहां करीब 52,000 लोगों ने आश्रय ले रखे हैं। हमारा लक्ष्य एक महीने के भीतर इन सभी लोगों के टीकाकरण का है।’’

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि डीयूएसआईबी जामा मस्जिद, आसफ अली मार्ग, दांडी पार्क, रामलीला मैदान समेत अन्य स्थानों पर इस तरह के शिविर लगाएगा। सोमवार को डीयूएसआईबी ने सभी जिला मजिस्ट्रेट को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि उसके आश्रय स्थलों में रहनेवाले बेघर लोगों का जल्द से जल्द टीकाकरण किया जाए। बेघर लोगों में से ज्यादातर के पास मोबाइल फोन या पहचान पत्र नहीं है, ऐसे में अधिकारी विशेष सत्र तैयार कर रहे हैं, जिसके जरिए कोविन पोर्टल पर इस तरह के लाभार्थियों के पंजीकरण को अनुमति मिलती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!