लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा अधिकरण स्थापित करने से पूर्व उच्च न्यायालय की अनुमति जरूरी

By भाषा | Updated: March 3, 2021 21:28 IST

Open in App

प्रयागराज, तीन मार्च इलाहाबाद उच्च न्यायालय और इसकी लखनऊ पीठ में अधिवक्ताओं की हड़ताल पर स्वतः संज्ञान लेते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बुधवार को आदेश दिया कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा अधिकरण की स्थापना से पूर्व उसकी अनुमति आवश्यक है। यह अधिकरण अधिवक्ताओं की हड़ताल का केंद्र बिंदु है।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन और लखनऊ स्थित अवध बार एसोसिएशन के बीच अधिकरण की प्रधान पीठ की स्थापना को लेकर टकराव को संज्ञान में लेते हुए मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर और न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी की खंडपीठ ने कहा, “विधायिका 2021 का कानून बनाने की प्रक्रिया यदि चाहे तो पूरी कर सकती है, लेकिन वह शिक्षा अधिकरण की स्थापना इस अदालत से मंजूरी के बाद ही करेगी।’’

सरकार से अधिवक्ताओं की मांग के संबंध में बातचीत के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन और अवध बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को आमंत्रित करने का भी अनुरोध किया गया।

खंडपीठ ने पिछले 20 वर्षों के रिकॉर्ड देखने के बाद पाया कि इलाहाबाद में सहायता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों के अध्यापन और गैर अध्यापन कर्मचारियों के सेवा से जुड़े 1,88,632 मामलों को देखा गया जिसमें से 33,290 मामले लंबित हैं। इसी तरह, लखनऊ में 55,913 मामलों को देखा गया और 15,003 मामले लंबित हैं।

खंडपीठ ने सेवाओं के ऐसे मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष पीठों का गठन किए जाने का आदेश दिया और कहा, “उपलब्ध आंकड़ों को देखने के बाद हमारा मानना है कि विशेष पीठों का गठन कर सेवा से जुड़े इन लंबित मामलों को प्रभावी तरीक से घटाया जा सकता है। हालांकि, ऐसी पीठों के सुचारू ढंग से काम करने के लिए पहली आवश्यकता अधिवक्ताओं की सुनवाई में भागीदारी है।”

अधिवक्ताओं की हड़ताल इस बात को लेकर है कि यह अधिकरण प्रयागराज में स्थापित हो जहां उच्च न्यायालय की प्रधान पीठ स्थित है या फिर लखनऊ में स्थापित हो जहां राज्य सरकार ने 2019 में इसे स्थापित करने का प्रस्ताव किया था।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा अधिकरण विधेयक, 2021 को पिछले महीने ही उत्तर प्रदेश विधानसभा में पेश किया गया जिसमें इस अधिकरण की दो पीठें- एक पीठ प्रयागराज में, जबकि दूसरी पीठ लखनऊ में स्थापित करने का प्रस्ताव किया गया है।

हालांकि, अदालत का आदेश आने के बाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय और इसकी लखनऊ पीठ के अधिवक्ताओं ने आदेश का अध्ययन करने और इस मामले में आगे निर्णय करने के लिए बृहस्पतिवार को हड़ताल जारी रखने का निर्णय किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया