लाइव न्यूज़ :

Patra Chawl Case: संजय राउत की न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ी, ईडी ने शिवसेना नेता को सौंपी चार्जशीट, जमानत पर अगली सुनवाई 21 सितंबर को

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 19, 2022 15:12 IST

ईडी ने कहा कि आरोपी ने अपने प्रॉक्सी और करीबी सहयोगी प्रवीण राउत (सह-आरोपी) के जरिए अपराध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ईडी ने चार्जशीट में लिखा है कि संजय राउत ने धन के लेन-देन से बचने के लिए पर्दे के पीछे से काम करते रहे।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत को 1 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। ईडी ने उके घर से 11.50 लाख रुपये घर से जब्त किए गए थे।

मुंबईः पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामला में शिवसेना सांसद संजय राउत की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। कोर्ट के निर्देश के बाद प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने संजय राउत को चार्जशीट की कॉपी सौंप दी है। संजय राउत को 1 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। ईडी ने उके घर से 11.50 लाख रुपये घर से जब्त किए गए थे।

बता दें कि मामले में संजय राउत के करीबी प्रवीन राउत की भी गिरफ्तारी हुई है। संजय राउत ने विशेष पीएमएलए (धन शोधन निषेध कानून) अदालत में जमानत की अर्जी दी है। ईडी ने राउत के उस दावे को खारिज कर दिया कि उनकी गिरफ्तारी राजनीतिक बदले के रूप में की गई है। राउत की जमानत याचिका पर अगली सुनवाई अब बुधवार, 21 सितंबर को होगी। 

ईडी ने कहा कि आरोपी ने अपने प्रॉक्सी और करीबी सहयोगी प्रवीण राउत (सह-आरोपी) के जरिए अपराध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ईडी ने चार्जशीट में लिखा है कि संजय राउत ने धन के लेन-देन से बचने के लिए पर्दे के पीछे से काम करते रहे। मालूम हो कि ईडी पात्रा चॉल पुन:विकास परियोजना में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है। पात्रा चॉल 47 एकड़ से ज्यादा भूमि में फैला हुआ है और उसमें 672 किराएदार परिवार रहते थे।

टॅग्स :संजय राउतशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषदः  17 सीटों पर जल्द चुनाव, देखिए किस दल के पास कितने विधायक, कौन मारेगा बाजी?

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतअमेरिका-इजराइल-ईरान संघर्ष पर भारत की भूमिका क्या?, संजय राउत ने कहा- किससे डर रहे पीएम मोदी, हम आगे क्या करने जा रहे हैं?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

भारतअपने ही सांसदों के सामने खुद को हंसी पात्र बने राहुल गांधी, चिराग पासवान बोले-लोकतंत्र में विपक्ष की अहम भूमिका होती, पता नहीं क्या बोल रहे, वीडियो

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?