लाइव न्यूज़ :

Paris Paralympics 2024 Updates: हरविंदर सिंह और प्रीति पाल होंगे समापन समारोह में भारत के ध्वजवाहक, भारतीय खिलाड़ी ने तोड़े टोक्यो रिकॉर्ड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 6, 2024 18:25 IST

Paris Paralympics 2024, Day 9, LIVE Updates: प्रीति ने कहा ,‘भारत का ध्वजवाहक होना गर्व की बात है। यह सिर्फ मेरे लिए नहीं बल्कि विषमताओं से निकलकर देश को गौरवान्वित करने वाले हर पैरा एथलीट के लिये है।’

Open in App
ठळक मुद्देParis Paralympics 2024, Day 9, LIVE Updates: भारत के लिये स्वर्ण पदक जीतना सपना सच होने जैसा है।Paris Paralympics 2024, Day 9, LIVE Updates: समापन समारोह में भारत का ध्वजवाहक होना तो सबसे बड़ा सम्मान है।Paris Paralympics 2024, Day 9, LIVE Updates: जीत उन सभी के लिए है जिन्हें मुझ पर भरोसा था।

Paris Paralympics 2024, Day 9, LIVE Updates: स्वर्ण पदक विजेता तीरंदाज हरविंदर सिंह और पैरालम्पिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला फर्राटा धाविका प्रीति पाल पेरिस खेलों के समापन समारोह में भारत के ध्वजवाहक होंगे। तैतीस वर्ष के हरविंदर पैरालम्पिक में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय तीरंदाज हैं। उन्होंने टोक्यो में 2021 में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने कहा ,‘भारत के लिये स्वर्ण पदक जीतना सपना सच होने जैसा है। अब समापन समारोह में भारत का ध्वजवाहक होना तो सबसे बड़ा सम्मान है। यह जीत उन सभी के लिये है जिन्हें मुझ पर भरोसा था।

उम्मीद है कि मैं कइयों को अपने सपने पूरे करने की प्रेरणा दे सकूंगा।’’ महिलाओं की टी35 100 और 200 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली 23 वर्ष की प्रीति ने कहा ,‘भारत का ध्वजवाहक होना गर्व की बात है। यह सिर्फ मेरे लिये नहीं बल्कि विषमताओं से निकलकर देश को गौरवान्वित करने वाले हर पैरा एथलीट के लिये है।’’

भारतीय दल के अभियान प्रमुख सत्य प्रकाश सांगवान ने कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन से भावी पीढी को प्रेरणा मिलेगी। भारत अभी तक छह स्वर्ण, नौ रजत समेत 26 पदक जीत चुका है, जो पैरालम्पिक में उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। टोक्यो खेलों के रजत पदक विजेता भारत के प्रवीण कुमार ने पेरिस पैरालंपिक में पुरुषों की ऊंची कूद टी64 स्पर्धा में एशियाई रिकॉर्ड तोड़कर स्वर्ण पदक जीत लिया। छोटे पैर के साथ पैदा हुए नोएडा के प्रवीण (21 साल) ने छह खिलाड़ियों में 2.08 मीटर से सत्र की सर्वश्रेष्ठ कूद लगाई और शीर्ष स्थान हासिल किया।

अमेरिका के डेरेक लोकिडेंट ने 2.06 मीटर की सर्वश्रेष्ठ कूद के साथ रजत पदक जीता जबकि उज्बेकिस्तान के टेमुरबेक गियाजोव ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 2.03 मीटर से तीसरा स्थान हासिल किया। प्रवीण के स्वर्ण पदक से भारत पदक तालिका में 14वें स्थान पर पहुंच गया। भारत ने अब तक छह स्वर्ण, नौ रजत और 11 कांस्य पदक से पैरालंपिक खेलों के एक चरण में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी दर्ज किया।

भारत ने प्रवीण के स्वर्ण से तोक्यो पैरालंपिक के स्वर्ण पदकों की तालिका को भी पीछे छोड़ दिया। टोक्यो पैरालंपिक में भारत ने पांच स्वर्ण, छह रजत और आठ कांस्य पदक जीते थे। प्रवीण ने देश के लिए छठा स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 1.89 मीटर से शुरुआत करने का विकल्प चुना। अपने पहले प्रयास में उन्होंने सफलता हासिल की और स्वर्ण पदक जीतने के लिए खुद को शीर्ष स्थान पर बनाये रखा। 

टॅग्स :पेरिस पैरालंपिक 2024दिल्लीतीरंदाजी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली ट्रैफिक अलर्ट: आज रात 10 बजे तक कई रास्ते बंद? चुनाव नतीजों के बीच पुलिस ने जारी की सख्त एडवाइजरी

भारतकॉर्पोरेट गवर्नेंस में निर्णायक बदलाव: भारतीय न्याय प्रणाली ने बढ़ाई जवाबदेही की रफ्तार

कारोबारकपिला का जोरः किसानों की उत्पादकता सुरक्षित रखने के लिए समय रहते तैयारी जरूरी

भारतDelhi: विवेक विहार में आग का तांडव, इमारत में झुलसे 9 लोग; 12 से ज्यादा का रेस्क्यू

भारतदिल्ली के सफदरजंग स्थित घर में जज का शव मिला, आत्महत्या की आशंका, पुलिस कर रही है जांच

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Election Results 2026: असम में BJP की हैट्रिक, 82 सीटें जीतीं, कांग्रेस को लगा झटका

भारतWest Bengal Election Results 2026: भवानीपुर से ममता बनर्जी 15,000 वोटों से हारीं, भाजपा के सुवेंदु अधिकारी जीते

भारतअसम में कांग्रेस की हार, एआईसीसी प्रभारी जितेंद्र सिंह अलवर ने महासचिव पद से दिया इस्तीफा

भारतWest Bengal Election Results 2026: पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत के बाद, बीजेपी किसे चुनेगी मुख्यमंत्री? ये 5 प्रबल दावेदार

भारत2027 विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को महिलाओं का आक्रोश सहना पड़ेगा?, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा-पाप को धूल नहीं पाएगी समाजवादी पार्टी, वीडियो