लाइव न्यूज़ :

Parakram Diwas: सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती, कोलकाता में सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे भागवत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 17, 2023 17:22 IST

Parakram Diwas: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती 23 जनवरी को मनाई जाती है। बोस का जन्म कटक में हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देसार्वजनिक कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे। आरएसएस को भाजपा का वैचारिक मार्गदर्शक माना जाता है। सुभाष चंद्र बोस की जयंती को ''पराक्रम दिवस'' के तौर पर मनाने का निर्णय लिया था।

कोलकाताः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती समारोह के उपलक्ष्य में कोलकाता के शहीद मीनार मैदान में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। आरएसएस के एक पदाधिकारी के अनुसार, भागवत 19 जनवरी से राज्य के पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगे।

 

आरएसएस के पूर्वी जोनल अध्यक्ष अजॉय नंदी ने कहा, ‘‘पांच दिन के दौरे के दौरान वह संगठनात्मक बैठक करेंगे और प्रतिष्ठित हस्तियों से मिलेंगे। वह 23 जनवरी को शहीद मीनार मैदान में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे।’’

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले भागवत का दौरा महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। आरएसएस को भाजपा का वैचारिक मार्गदर्शक माना जाता है। सरकार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को ''पराक्रम दिवस'' के तौर पर मनाने का निर्णय लिया था।

बोस की 126वीं जयंती 23 जनवरी को मनाई जाती है। बोस का जन्म कटक में हुआ था। बोस की जंयती के मौके पर गुजरात के सूरत में स्थित हरिपुरा गांव में एक भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहां बोस वर्ष 1938 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए थे। बोस की जयंती को मनाने के लिए 85 सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है जो साल भर के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करेगी।

टॅग्स :पराक्रम दिवसपराक्रम पर्वसुभाष चंद्र बोसकोलकाताआरएसएसमोहन भागवतBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला