लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश के रास्ते दिल्ली आया था पाकिस्तानी आतंकी, एके-47 रायफल, हथियार और गोला बारूद बरामद

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 12, 2021 15:18 IST

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके से एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से हथियार तथा गोला बारूद बरामद किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।दिल्ली और उसके आसपास 'पीर मौलाना' का वेश में रह रहा था।डीसीपी स्पेशल सेल प्रमोद कुशवाहा ने कहा कि उसने कई फर्जी आईडी बनवाए।

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लक्ष्मी नगर के रमेश पार्क से पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद असरफ को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक एके-47 राइफल, एक अतिरिक्त मैगजीन और 60 राउंड व अन्य हथियार जब्त किए गए। बांग्लादेश के रास्ते दिल्ली आया था।

 

डीसीपी स्पेशल सेल ने कहा कि उसे पाकिस्तान आईएसआई द्वारा प्रशिक्षित किया गया है, बांग्लादेश के रास्ते सिलीगुड़ी सीमा के माध्यम से भेजा गया था ... पाकिस्तान के एक नसीर ने उसे (आतंकवादी अभियान चलाने के लिए) काम सौंपा था। आखिरी में दिल्ली और उसके आसपास 'पीर मौलाना' का वेश में रह रहा था।

दिल्ली के लक्ष्मी नगर से गिरफ्तार पाकिस्तानी आतंकवादी पर डीसीपी स्पेशल सेल प्रमोद कुशवाहा ने कहा कि पता चला है कि पूर्व में भी वह आतंकी गतिविधियों में शामिल था। पाक आईएसआई हैंडलर जिसका कोड नाम नासिर था, ने उसे भर्ती किया और उसे निर्देश दे रहा था। हमने एक बड़ा आतंकवादी हमला टाल दिया है।

डीसीपी स्पेशल सेल प्रमोद कुशवाहा ने कहा कि उसने कई फर्जी आईडी बनवाए, जिनमें से एक अहमद नूरी के नाम से थी। उसने भारतीय पासपोर्ट भी हासिल कर लिया था, थाईलैंड और सऊदी अरब की यात्रा की थी। दस्तावेजों के लिए गाजियाबाद में एक भारतीय महिला से शादी की। बिहार में भारतीय पहचान हासिल की थी।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कल एक पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद असरफ को गिरफ्तार किया था। वह भारतीय पहचान का उपयोग करते हुए एक दशक से अधिक समय से भारत में हैं। प्रारंभिक जांच में स्लीपर सेल के रूप में उसकी संलिप्तता का पता चला, जो विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रहने वाले मोहम्मद अशरफ उर्फ अली ने फर्जी दस्तावेजों के जरिये भारतीय पहचान पत्र हासिल किया। वह भारतीय नागरिक के तौर पर रह रहा था।

उसके पास से एके-47 रायफल, अन्य हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, अशरफ को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, विस्फोटक अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है। 

 

टॅग्स :दिल्लीपाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

विश्वअगले 2 दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है अमेरिका-ईरान वार्ता, बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

भारत2.5 घंटे में 213 किमी: पीएम मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, जानें के बारे में विस्तार से

भारत अधिक खबरें

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: समावेशी लोकतंत्र की निर्णायक दिशा में कदम

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?