लाइव न्यूज़ :

बिश्केक जाने के लिए PM मोदी के विमान को अपने हवाई क्षेत्र में उड़ने देगा पाकिस्तान

By भाषा | Updated: June 11, 2019 08:35 IST

बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी शिविर पर भारतीय वायुसेना के हमले के बाद पाकिस्तान ने 26 फरवरी को अपना हवाई क्षेत्र पूरी तरह से बंद कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने पाकिस्तान से अनुरोध किया था कि वह बिश्केक जाने के लिए पीएम मोदी के विमान को अपने हवाई क्षेत्र से होकर गुजरने की अनुमति दे।औपचारिकताएं पूरी होने के बाद भारत सरकार को फैसले से अवगत करा दिया जाएगा।

पाकिस्तान ने सोमवार को सैद्धांतिक रूप से फैसला किया कि वह एससीओ की बैठक में शामिल होने के लिए किर्गिस्तान के शहर बिश्केक जाने की खातिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विमान को अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने देगा। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की 13-14 जून को होने वाली बैठक में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को भी हिस्सा लेना है।

बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी शिविर पर भारतीय वायुसेना के हमले के बाद पाकिस्तान ने 26 फरवरी को अपना हवाई क्षेत्र पूरी तरह से बंद कर दिया था। उसके बाद से पाकिस्तान ने 11 में से सिर्फ दो रास्ते खोल रखे हैं जो दक्षिण पाकिस्तान के ऊपर से होकर गुजरते हें।

भारत ने पाकिस्तान से अनुरोध किया था कि वह किर्गिस्तान के बिश्केक जाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के विमान को अपने हवाई क्षेत्र से होकर गुजरने की अनुमति दे। एक अधिकारी ने पीटीआई..भाषा से इसकी पुष्टि की कि इमरान खान सरकार ने बिश्केक जाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के विमान को पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से गुजरने की अनुमति देने के भारत सरकार के अनुरोध को सैद्धांतिक रूप से स्वीकार कर लिया है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘औपचारिकताएं पूरी होने के बाद भारत सरकार को फैसले से अवगत करा दिया जाएगा। नागर विमानन प्राधिकरण को भी निर्देश दिया जाएगा कि वह एयरमेन को सूचित कर दे।’’ साथ ही उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को आशा है कि भारत शांति वार्ता करने की उसकी पेशकश स्वीकार करेगा। 

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खाननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला