लाइव न्यूज़ :

एक तरफ तो हवाई अडडे बेच रही हैं दूसरी तरफ नये बना रही हैं सरकार :अखिलेश

By भाषा | Updated: November 25, 2021 17:09 IST

Open in App

लखनऊ, 25 नवंबर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अडडे के उद्घाटन पर सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि यह कैसी सरकार हैं जो एक तरफ तो हवाई अडडे बेच रही है तो दूसरी तरफ नया बना रही हैं ।

उन्होंने कहा कि यदि लोग अपना मन बना लें, तो 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ेगा क्योंकि जनता को इतना दुख तकलीफ किसी सरकार ने नही दी होगी, जितनी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने दी है ।

पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां सपा के सहयोगी दल जनवादी पार्टी सोशलिस्ट की जनक्रांति महारैली में कहा,''भारतीय जनता पार्टी के लोग आज शिलान्यास करने गये हैं। यह कैसे भारतीय जनता पार्टी के लोग हैं जो एक तरफ तो हवाई अडडा बेच रहे हैं दूसरी तरफ हवाई अडडा बना रहे हैं । कौन भरोसा करेगा इनकी बातों पर । ''

बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गौतमबुद्धनगर के जेवर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अडडे का उदघाटन किया है । सपा प्रमुख का इशारा इसी पर था ।

यादव ने कहा,''भाजपा ने कहा था कि हवाई चप्पल से चलने वाला हवाई जहाज से चलेगा। ऐसे कितने गरीब हैं जिन्होंने हवाई जहाज से यात्रा की है? देश में जितने भी हवाई अड्डे हैं सब घाटे में हैं । दिल्ली का हवाई अड्डा कई हजार करोड़ रूपये के घाटे में हैं । एयर इंडिया घाटे में है। निजी एयरलाइन भी घाटे में हैं । यह नया हवाई अड्डा इस लिये बन रहा है कि जब यह बनकर तैयार हो जायेगा भारतीय जनता पार्टी उसको भी बेच देगी । ’’

यादव ने कहा,‘‘ सरकारी संस्थान बिकने लगेंगे तो आने वाली पीढ़ी के भविष्य का क्या होगा ? उन्हें नौकरी कौन देगा, उनको रोजगार कौन देगा । अगर सरकारी संस्थान बिक जायेंगे तो आरक्षण कौन देगा ?’’

केंद्र सरकार द्वारा तीन कृषि कानूनों वापस लेने पर सपा नेता ने कहा, '' सरकार ने तीन कानून वापस लिये हैं, क्योंकि वह जान गयी थी कि इस बार किसान उन्हें गांव में घुसने नहीं देंगे । किसान उनको जवाब वोट से देंगे। अभी केवल तीन कानून वापस हुये हैं कोई ऐसा फैसला नही हुआ है जिससे हमारे किसानो को न्यून्तम समर्थन मूल्य (एमएसीपी) की गारंटी मिले। जब एमएसपी नही मिलेगी हम समाजवादी लोग गरीबों-किसानों के लिये लगातार संघर्ष करते रहेंगे ।''

उन्होंने कहा,‘‘ कि सरकार बताये कि वह किसानों के लिये क्या कर रही है ? सरकार किसानों के गन्ने का बकाया नही दे पा रही है ।’’

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कहा था कि वह किसानों की आय दोगुनी कर देगी लेकिन किसानों का धान बिक नही रहा हैं, उनको बीज नही मिल रहा हैं,डीजल पेट्रोल मंहगा हो गया ऐसे में आखिर किसान कैसे खुशहाल होगा?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुये यादव ने कहा,'' बाबा मुख्यमंत्री ने कौन-सा बड़ा काम कर दिया? अपने शिलान्यास किये हुये किसी काम का उदघाटन नही कर पायें । जबसे बाबा मुख्यमंत्री बने हैं उन्होंने उप्र को पीछे कर दिया । इस सरकार का केवल एक ही काम कर देना नाम बदल देना रंग बदल देना । इस बार जनता ने ठान लिया है इस नाम बदलने वालो को बदल देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर