लाइव न्यूज़ :

ओडिशा: BJD नेता के विवादित बयान पर मचा हंगामा, भगवान जगन्नाथ संबंधी टिप्पणी करने पर बुरे फंसे कैबिनेट मंत्री

By भाषा | Published: October 02, 2022 12:32 PM

बीजद नेता के बयान पर आपत्ति जताते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ‘‘यह पूरी तरह से 'अहंकार' का मामला है। अब मुख्यमंत्री भगवान जगन्नाथ से अधिक प्रसिद्ध हो गए हैं।”

Open in App
ठळक मुद्देराज्य के उद्योग मंत्री और बीजद नेता पी के देब ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने सीएम नवीन पटनायक की तुलना भगवान जगन्नाथ से की है। इसे लेकर विपक्ष बीजद और उसके नेता पर निशाना साध रहे है।

भुवनेश्वर: ओडिशा के एक मंत्री ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की तुलना भगवान जगन्नाथ से कर विवाद खड़ा कर दिया है। राज्य के उद्योग मंत्री पी के देब के इस बयान के कारण पूरे प्रदेश में हंगामा मच गया है और विपक्षी दलों ने मंत्री से बिना शर्त माफी की मांग की है। 

आपको बता दें कि पी के देब ने बीजू जनता दल (बीजद) की एक बैठक के दौरान शुक्रवार को कहा था कि ओडिशा अब नवीन पटनायक के नाम से जाना जाता है, पहले यह भगवान जगन्नाथ के लिए जाना जाता था। 

बीजद के बैठक के दौरान मंत्री ने क्या कहा

मामले में मंत्री ने कहा, ‘‘एक समय था जब लोग भगवान जगन्नाथ के कारण ओडिशा को जानते थे। लेकिन अब, यदि आप कहते हैं कि आप ओडिशा से आते हैं, तो पूरे भारत में लोग तुरंत राज्य को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के स्थान के रूप में पहचान लेंगे।’’ पी के देब की इस टिप्पणी की विभिन्न विपक्षी दलों और धार्मिक संगठनों ने कड़ी निंदा की है। 

भाजपा ने इस पर आपत्ति जताई है

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ‘‘यह पूरी तरह से 'अहंकार' का मामला है, जब ओडिशा के मंत्री प्रताप केशरी देब कहते हैं कि पहले लोग ओडिशा को भगवान जगन्नाथ के नाम पर पहचानते थे। अब मुख्यमंत्री भगवान जगन्नाथ से अधिक प्रसिद्ध हो गए हैं। ओडिशा अब जगन्नाथ जी के नाम से नहीं बल्कि नवीन पटनायक के नाम से जाना जाता है।” 

संबित पात्रा ने ट्वीट किया, ‘‘यह 4.5 करोड़ ओड़िया और दुनिया भर के सभी हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने जैसा है। हम सभी जानना चाहेंगे कि क्या मुख्यमंत्री भी देब के इस बयान से सहमत हैं? यदि नहीं तो क्या मुख्यमंत्री उक्त मंत्री को फटकार लगाएंगे?’’ 

मामले में भाजपा राज्य महासचिव ने क्या कहा

भाजपा के राज्य महासचिव पृथ्वीराज हरिचंदन ने भी मंत्री के इस बयान की निंदा करते हुए कहा कि उनकी टिप्पणी ‘‘अज्ञान की पराकाष्ठा’’ को दर्शाती है। 

उन्होंने कहा, ‘‘बीजद ने अभिमान और अहंकार की सारी हदें पार कर दी हैं। उसने पार्टी नेताओं को भगवान श्री जगन्नाथ के विकल्प के रूप में देखना शुरू कर दिया है।’’ वहीं ओडिशा प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष शरत पटनायक ने मंत्री की इस टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। 

बयान को लेकर श्री जगन्नाथ सेना ने किया विरोध-प्रदर्शन

इस बीच, श्री जगन्नाथ सेना ने देब के इस बयान की आलोचना करते हुए पुरी में विरोध प्रदर्शन किया। पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर के एक वरिष्ठ सेवक बिनायक दशमोहपात्रा ने कहा कि मंत्री ने इसलिए ऐसी टिप्पणी की है क्योंकि बीजद सत्ता में ‘‘अधिक समय से’’ है। उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी किसी इंसान के साथ भगवान की तुलना करने की हिम्मत कैसे कर सकता है, भले ही वह मुख्यमंत्री क्यों न हो।’’ 

टॅग्स :ओड़िसाBJDनवीन पटनायकसंबित पात्राBJPsambit patra
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: "मोदी के 'सांप्रदायिक' प्रचार और गैर-जिम्मेदाराना भाषण पर चुनावी आयोग की चुप्पी हैरान कर देने वाला है", एमके स्टालिन ने पीएम मोदी और आयोग पर साधा निशाना

भारतLok Sabha Elections 2024: "मनोज तिवारी हार रहे हैं, इसलिए मेरे खिलाफ अफवाह फैलाकर हमला करवा रहे हैं" इंडिया गठबंघन के प्रत्याशी कन्हैया कुमार ने कहा

भारतLok Sabha Elections 2024: चुनाव आयोग ने बंगाल बीजेपी प्रमुख सुकांत मजूमदार को थमाया कारण बताओ नोटिस, तृणमूल को 'टार्गेट' करके अखबारों में दिया था विज्ञापन

भारतVibhav Kumar Arrested: अरविंद केजरीवाल 'आप' का दल-बल लेकर आज पहुंचेंगे भाजपा दफ्तर, दी गिरफ्तार करने की चुनौती, जानिए पूरा मामला

भारतLok Sabha Elections 2024: "राहुल गांधी और अखिलेश यादव का राजनीतिक भविष्य खतरे में है, सपा, बसपा और कांग्रेस आईसीयू में हैं", केशव प्रसाद मौर्य ने कहा

भारत अधिक खबरें

भारतPatanjali Product: योग प्रशिक्षक रामदेव को एक और धक्का, पतंजलि की 'सोन पापड़ी' क्वालिटी टेस्ट में फेल, कंपनी के कर्मचारी को छह महीने की जेल

भारतAllahabad High Court: यदि न्याय का मंदिर है तो शीर्ष पुरोहित की तरह काम करें न्यायिक अधिकारी, पीठ ने कहा, एक बार गंदी मछली चिह्नित होने पर इसे तालाब में नहीं रखा जा सकता...

भारत'मनीष सिसोदिया होते तो मेरे साथ इतना बुरा नहीं होता', स्वाति मालीवाल को याद आए पूर्व डिप्टी सीएम, 'आप' पर CCTV फुटेज गायब करने का आरोप लगाया

भारतLok Sabha Elections 2024: "ईडी-सीबीआई को बंद करने के लिए मैं इंडिया गठबंधन की सरकार के सामने प्रस्ताव रखूंगा", अखिलेश यादव ने दोनों एजेंसियों की कार्य-प्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा

भारतLok Sabha Elections 2024: "मोदीजी ने कहा, अडानी-अंबानी से कांग्रेस को टेंपो में पैसा मिलता है, लेकिन उनमें हिम्मत नहीं कि वो इसकी जांच कराएं", राहुल गांधी का प्रधानमंत्री पर हमला