लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने निमितता विस्फोट मामले में आरोप पत्र दायर किया

By भाषा | Updated: August 24, 2021 18:19 IST

Open in App

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने मंगलवार को निमतिता विस्फोट मामले में दो आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर दिया। इस विस्फोट के जरिए पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री जाकिर हुसैन की हत्या करने की कोशिश की गई थी। विशेष एनआईए अदालत के न्यायाधीश जीवन कुमार साधु ने 17 फरवरी को मुर्शिदाबाद जिले के निमतिता रेलवे स्टेशन पर किए गए विस्फोट की आगे की जांच करने के लिए केंद्रीय एजेंसी के आग्रह को स्वीकार कर लिया।एनआईए के वकील श्यामल घोष ने बताया कि आरोपी साहिदुल इस्लाम और अबू समद के खिलाफ 180 दिनों की निर्धारित अवधि में अदालत में अंतिम आरोप पत्र दायर किया गया है। न्यायिक हिरासत में बंद दो आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 326 (जानबूझकर खतरनाक हथियारों से गंभीर चोट पहुंचाना, जिसमें विस्फोटक पदार्थ भी शामिल है), 120 बी (आपराधिक साजिश) और गैर कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) तथा विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत आरोप लगाए गए हैं। एनआईए ने अदालत को बताया है कि हुसैन की जान लेने की कोशिश के लिए किए गए विस्फोट में आईईडी का इस्तेमाल किया गया था।पश्चिम बंगाल के तत्कालीन श्रम मंत्री हुसैन और 20 अन्य विस्फोट में जख्मी हो गए थे। वह 17 फरवरी की रात को कोलकाता की ट्रेन में सवार होने के लिए निमितता स्टेशन गए थे, जहां यह विस्फोट किया गया।एनआईए ने मार्च के पहले सप्ताह में पश्चिम बंगाल सीआईडी से मामले की जांच अपने हाथ में ली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन हैं सदानंद डेट? NIA प्रमुख को भेजा गया वापस, संभाल सकते हैं महाराष्ट्र के DGP का पद

भारतRed Fort Blast: जांच के घेरे में अल-फलाह यूनिवर्सिटी के फंडिंग, ED ने ओखला कार्यालय में की छापेमारी

क्राइम अलर्टDelhi Blast Case: एनआईए ने कश्मीरी व्यक्ति को किया गिरफ्तार, डॉ. उमर के साथ मिलकर आतंकी हमले की साजिश रचने का आरोप

भारतDelhi Blast: गृह मंत्रालय ने आतंकवाद विरोधी एजेंसी NIA को सौंपी लाल किले में हुए धमाके की जांच

भारतPahalgam Attack: NIA करेगी पहलगाम आतंकी हमले की जांच, गृह मंत्रालय ने सौंपी जिम्मेदारी

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार