'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: May 19, 2026 19:32 IST2026-05-19T19:32:31+5:302026-05-19T19:32:38+5:30

Bihar Leader of Opposition Tejashwi Yadav launched a sharp attack on the Samrat government by releasing the figures. | 'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

पटना: बिहार में हाल के दिनों में बढ़ी दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर सियासत शुरू हो गई है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट चौधरी की सरकार को घेरने की कोशिश की है. तेजस्वी यादव मे सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लंब-चौड़ा पोस्ट किया है और आंकड़े जारी कर सरकार पर हमला बोला है. तेजस्वी ने एक्स पर लिखा है कि, “6 महीनों में दोबारा बनी नई सरकार के नए सम्राट के अपावन सानिध्य में सत्ता संपोषित अपराधी अब प्रदेश की माताओं-बहनों और बेटियों पर कहर बनकर टूट रहे है. चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूं (इसमें छेड़खानी के मामले नहीं है). 

तेजस्वी यादव के द्वारा जारी किए गए आंकड़े के अनुसार दरभंगा में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, खेत में काम कर रही नाबालिग से गैंगरेप- सहरसा, साढ़े तीन वर्ष की बच्ची से हैवानियत, नाजुक अंग में भोंकी कलम- मुजफ्फरपुर, नाबालिग से दरिंदगी के बाद हत्या- लखीसराय, दुष्कर्म बाद महिला की हत्या - किशनगंज, आर्केस्ट्रा की नाबालिग नर्तकी से दुष्कर्म - बेतिया, मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म - आरा,  आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म- जमुई, किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म- भोजपुर, जमुई से अपहरण कर लखीसराय में छात्रा से दरिंदगी, दो बहनों का अपहरण, बड़ी के साथ दुष्कर्म कर बनाया वीडियो- जमुई, ननद-भाभी को अगवा कर तीन दिनों तक गैंगरेप - गोपालगंज, नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, दरवाजे से घसीटकर ले गए दरिंदे - मुजफ्फरपुर, चार साल की बच्ची से रेप - पटना, आम चुनने गई 𝟕 साल की बच्ची से दुष्कर्म- सहरसा, महिला से सामूहिक बलात्कार- जमुई, बेहोशी की हालत में मक्के की खेत में मिली नाबालिग, दुष्कर्म के बाद दबाया गला- भागलपुर, रेप में नाकाम होने पर कर दी लड़की की हत्या- पटना, खेत में मिला महिला का अर्धनग्न शव, चेहरे पर डाला एसिड- बांका, पश्चिम चंपारण में अपहरण कर सामूहिक कुकर्म, स्कूल से लौट रही 𝟓 साल की मासूम के साथ बलात्कार- पटना, नौबतपुर में घर में घुसकर दिव्यांग महिला से दुष्कर्म - पटना, महिला से दुष्कर्म - सुपौल, मक्के के खेत में बंधक बनाकर किशोरी से दुष्कर्म - पश्चिम चंपारण!, घर में घुस किशोरी से दुष्कर्म - पटना,  दुष्कर्म के बाद वीडियो वायरल की धमकी- मधेपुरा, पांच वर्षीया बच्ची से दुष्कर्म- बेगूसराय, नर्तकी से सामूहिक दुष्कर्म, अचेत अवस्था में बरामद - बक्सर, टाफी खरीदने गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म- बेतिया, बेलागंज में ट्रेन से उतरीं युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म- गया, छात्रा से दुष्कर्म - पटना, महिला से दुष्कर्म, ब्लैकमेल और जान से मारने की धमकी - दरभंगा, दुष्कर्म बाद लड़की की हत्या कर पूर्व मंत्री के घर के पास फेंका- पटना, किशोरी के साथ गैंगरेप - पटना, नौवीं की छात्रा से पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म - नवादा, घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म- गया, नाबालिग से गैंगरेप, वीडियो भी बनाया - नवादा, ननिहाल आई किशोरी से दुष्कर्म - मुजफ्फरपुर, पुनपुन में युवती से दुष्कर्म - पटना, घर में सोयी नाबालिग से दुष्कर्म - सारण, दुष्कर्म कर वीडियो बनाया - किशनगंज, मध्यप्रदेश की युवती से दुष्कर्म - गया, 𝟏𝟔 साल की किशोरी की गैंगरेप के बाद हत्या- बख्तियारपुर, पटना, चाकू के बल पर छात्रा के साथ गैंगरेप- छपरा, सीतामढ़ी में सरेराह बच्ची से दरिंदगी - सीतामढ़ी, महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म- पूर्णिया, महिला के साथ गैंगरेप-  कटिहार, दो बच्चियों के दुष्कर्म बाद हाथ-पैर और गला रेतकर हत्या, शव को घर के पास फेंका- मुजफ्फरपुर, दो चचेरी बहनों से दुष्कर्म - कटिहार और पटना में युवती के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया.  

तेजस्वी यादव ने लिखा है कि चाहे आप किसी भी दल और विचारधारा से संबंध रखते है लेकिन प्रदेश की महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कार और दुष्कर्म के मामलों पर आप सरकार और मुख्यमंत्री की विफलता के साथ खड़े है तो आप संवेदनशील इंसान नहीं है, आपमें इंसानियत ज़िंदा नहीं है और आप अपने किसी प्रिय के साथ अनहोनी के इंतज़ार तक इस सरकार के समर्थक बने बैठे है. ये सरकार बिहारवासियों को बेवक़ूफ बना रही है. जाति विशेष के ख़िलाफ़ पुलिसिया अत्याचार को प्रोत्साहित कर यह अनैतिक सरकार, जनता का ध्यान भटका कर चंद नकारात्मक प्रवृति के लोगों को मानसिक संतुष्टि और ख़ुशी तो दे सकती है लेकिन महिलाओं पर अत्याचार नहीं रोक सकती। वैसे भी मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड के संरक्षक इस सरकार के मार्गदर्शक है तो आप इनसे क्या ही उम्मीद रखेंगे?”

Web Title: Bihar Leader of Opposition Tejashwi Yadav launched a sharp attack on the Samrat government by releasing the figures.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे