Ujjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

By बृजेश परमार | Updated: May 19, 2026 22:21 IST2026-05-19T22:21:19+5:302026-05-19T22:21:30+5:30

मंगलवार सुबह मंदिर के प्रमुख स्थल सभा मंडप में काम कर रही निजी सुरक्षा कंपनी की कर्मचारी लक्ष्मी संगत को ऐसे ही कुत्ते ने काट लिया।

Ujjain: A cleaning lady in Shri Mahakal Mandir Sabha Mandap was bitten by a dog. | Ujjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

Ujjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर के साथ ही अब तो मंदिर के प्रमुख हिस्सों में भी आवारा कुत्तों की दहशत होने लगी है। मंगलवार सुबह मंदिर के प्रमुख स्थल सभा मंडप में काम कर रही निजी सुरक्षा कंपनी की कर्मचारी लक्ष्मी संगत को ऐसे ही कुत्ते ने काट लिया। तत्काल उसे मंदिर के अस्पताल में ले जाकर प्राथमिक उपचार दिया गया और उसके बाद एंटी रैबीज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

मंगलवार को मंदिर परिसर में कुत्ते के कर्मचारी एवं श्रद्धालु को काटने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी कई बार मंदिर में ऐसा हो चुका है,जबकि श्रद्धालुओं को यहां कुत्ते आहत कर चुके हैं। मंदिर अस्पताल के डा.देवेन्द्र परमार के अनुसार मंगलवार को निजी कंपनी की सफाईकर्मी को कार्य के दौरान कुत्ते ने काटा। इस दौरान उसे कुत्ते के दांतों की रगड लगी थी। 

अस्पताल में प्राथमिक उपचार एवं टिटेनस टाक्साईड देने  के बाद कर्मचारी को मंदिर की एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजकर एंटी रेबीज दिलवाया गया है। पिछले 15 दिनों में मंदिर परिसर में कुत्तों के काटने की यह 5 वीं घटना रही है। पिछले वर्षों से मंदिर एवं परिसर क्षेत्र में कुत्तों के काटने के मामलों में बराबर बढोतरी हुई है।  

मंदिर प्रबंध समिति के जनसंपर्क अधिकारी एवं नायब तहसीलदार आशीष पलवाडिया बताते हैं कि समय –समय पर मंदिर प्रबंध समिति एवं नगर निगम निरंतर प्रयास कर रहे हैं कि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो सुरक्षित माहौल दिया जा सके।

Web Title: Ujjain: A cleaning lady in Shri Mahakal Mandir Sabha Mandap was bitten by a dog.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे