लाइव न्यूज़ :

NEET UG 2024 Result Controversy: फिजिक्सवाला के अलख पांडे जाएंगे SC! एनटीए को लीगल नोटिस भेजने की तैयारी

By आकाश चौरसिया | Updated: June 9, 2024 11:25 IST

NEET UG 2024 Result Controversy: रविवार को फिजिक्सवाला के सीईओ अलख पांडे ने परिणाम को लेकर एक वीडियो जारी किया और अंकों में पीछे रह गए अभ्यर्थियों का सपोर्ट करते हुए कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे और आप सबको न्याय दिलाएंगे। 

Open in App

NEET UG 2024 row: नीट के रिजल्ट को लेकर जब से एनटीए ने परिणाम जारी किए हैं, तब से विवाद खड़ा हो गया है कि रिजल्ट समय से पहले क्यों जारी किए गए, इसके अलावा अभी तक 67 छात्रों के नतीजों लगभग एक ही जैसे क्यों रहें और तो और उनके रैंक भी प्रथम ही रही। इसके बाद बीते शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके एनटीए की ओर से बताया गया था कि शिकायतों का निपटारा करेंगे। वहीं, आज यानी रविवार को फिजिक्सवाला के सीईओ अलख पांडे ने परिणाम को लेकर एक वीडियो जारी किया और अंकों में पीछे रह गए अभ्यर्थियों का सपोर्ट करते हुए कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे और आप सबको न्याय दिलाएंगे। 

इस बीच एक्स पर जारी वीडियो में अलख पांडे ने 'एक्स' पर कहा, नीट का रिजल्ट आया, लाखों बच्चे परेशान हैं, कि इस बार परिणाम में ऐसी अजीब-अजीब चीजें क्यों हो रही हैं, एनटीए से बहुत सारे जवाब मांगे हैं, बहुत सारे जवाब अभी नहीं मिल रहे हैं, इसलिए रोहित जी की मदद लेंगे, एनटीए को लीगल नोटिस भेजने वाले हैं, इसके बाद उन्होंने माइक अपने वकील रोहित को थमाया और फिर उन्होंने बताया। 

वकील रोहित ने क्या कहा.. वकील रोहित बताते हैं कि एनटीए की ओर से जो भी स्पष्टीकरण आया है, उसमें जवाब से ज्यादा प्रश्न उठ गए हैं, उन्हीं सवालों को पार्दर्शिता के लिए, हम एक नेचुरल जस्टिस ऑपोरचुनिटी देते हुए एनटीए को लीगल नोटिस भेजना चाहते हैं, अगर उन सवालों का जवाब नहीं मिलता है, तो अगर जरूरत पड़ी तो हम सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे। 

अलख पांडे से पहले कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, 'नीट के रिजल्ट में स्कैम हुआ, एक ही सेंटर के 6 छात्रों को 720 अंक कैसे हुए'। हालांकि, वो ही नहीं, देश के अलग-अलग राजनीतिक दल अब एनटीए द्वारा जारी किए गए नतीजों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। 

दूसरी ओर महाराष्ट्र सरकार ने पिछले महीने हुई राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा स्नातक (नीट-यूजी) रद्द करने की मांग की थी, इसके साथ आरोप लगाया था कि नतीजों में राज्य के छात्रों के साथ अन्याय हुआ। देश के 571 शहरों के 4,750 केंद्रों पर पांच मई को नीट-यूजी की परीक्षा का आयोजन हुआ और चार जून को परिणाम जारी किया गया था। परिणाम में 67 अभ्यर्थियों के 720/720 अंक आए थे, जिसमें हरियाणा के एक ही परीक्षा केंद्र के 6 अभ्यर्थी भी शामिल है। 

टॅग्स :नीटMedical College
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन हैं खगड़िया निवासी “संजय” और “गुप्ता”?, नीट छात्रा मौत मामले में सांसद पप्पू यादव ने किया नया खुलासा, केस को आखिरी सांस तक लड़ूंगा

भारतपटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत?, विधानमंडल में विपक्षी दलों ने किया जोरदार प्रदर्शन

भारतबिहार की राजधानी पटना में हुई नीट छात्रा की मौत की जांच अब सीबीआई के जिम्मे

ज़रा हटकेNEET में दो बार फेल छात्र ने MBBS एडमिशन के लिए खुद का पैर काटा!, पुलिस जांच में खुलासा

क्राइम अलर्टपरफेक्ट गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की हत्या, शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा की मौत के बाद एक और वारदात

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Election 2026: तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और केरलम के नतीजे तय करेंगे भाजपा की रणनीति

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो