लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन और जरूरी चिकित्सीय आपूर्ति के साथ नौसेना के पोत ‘कोच्चि’ व ‘टाबर’ मंगलोर बंदरगाह पहुंचे

By भाषा | Updated: May 11, 2021 20:26 IST

Open in App

मेंगलुरु, 11 मई भारतीय नौसेना के पोत कोच्चि और टाबर 100 मीट्रिक टन ऑक्सीजन और अन्य जरूरी चिकित्सीय आपूर्ति लेकर मंगलवार को ‘न्यू मेंगलोर बंदरगाह’ पहुंचे। एक रक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एक दिन पहले ही कतर और कुवैत से 27 टन ऑक्सीजन और अन्य जरूरी सामग्री लेकर भारतीय नौसेना का पोत कोलकाता से यहां पहुंचा था।

एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, “ कोविड अभियान ‘समुद्र सेतु 2’ को तेज करते हुए भारतीय नौसेना के दो और पोत कोच्चि व टाबर 11 मई को जरूरी चिकित्सीय सामग्री के साथ न्यू मेंगलोर बंदरगाह पहुंचे।”

उन्होंने कहा, “दोनों पोतों पर कुल मिलाकर पांच कंटेनरों और 1200 ऑक्सीजन सिलेंडरों में कुल 100 मीट्रिक टन तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन हैं और ये पोत छह मई को कुवैत से भारत के लिये रवाना हुए थे।”

उन्होंने कहा कि यह खेप आगे की जरूरी कार्रवाई के लिये इंडियन ऑयल कोर्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों को सौंप दी गई है।

नौसेना बड़े पैमाने पर कोविड के खिलाफ जंग में हिस्सा ले रही है और पड़ोसी देशों से चिकित्सीय व राहत सामग्री की खेप भी ला रही है।

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर कर्नाटक ने 1200 टन ऑक्सीजन की मांग की है।

राज्य में कोविड-19 के करीब छह लाख मरीजों का उपचार चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे