लाइव न्यूज़ :

नांगल, मयूर विहार बलात्कार मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालतों में होगी : गृह मंत्रालय

By भाषा | Updated: August 12, 2021 17:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अगस्त गृह मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि नांगल में बच्ची से बलात्कार और हत्या मामले तथा मयूर विहार बलात्कार मामले की जांच दिल्ली में फास्ट ट्रैक अदालतों में होगी।

मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस के साथ दोनों मामलों की समीक्षा की।

गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता के मुताबिक, ‘‘केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देशों के अनुसार गृह मंत्रालय ने दिल्ली के नांगल इलाके में एक बच्ची से बलात्कार एवं हत्या तथा मयूर विहार में एक बच्ची से बलात्कार मामले की दिल्ली पुलिस के साथ समीक्षा की।’’

प्रवक्ता ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘दिल्ली पुलिस मामला दर्ज होने के 30 दिनों के अंदर अदालत में आरोपपत्र दाखिल करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि इन मामलों में सुनवाई जल्द से जल्द हो सके। दोनों मामलों की दिल्ली के फास्ट ट्रैक अदालतों में सुनवाई होगी।’’

महानगर के पुराने नांगल गांव में नौ वर्षीय बच्ची से कथित बलात्कार और हत्या मामले की जांच दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा कर रही है।

लड़की की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई थी और उसके माता-पिता ने आरोप लगाया कि उससे बलात्कार हुआ एवं उसका जबरन अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने पहले कहा था कि पीड़िता की मां के बयान के आधार पर प्राथमिकी में बलात्कार का मामला जोड़ा गया। इस मामले में एक पुजारी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मयूर विहार मामले में 34 वर्षीय एक व्यक्ति ने छह वर्षीय बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार किया। यह जानकारी पुलिस ने दी थी।

दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने बृहस्पतिवार को महानगर पुलिस को नोटिस जारी कर मामले में विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट मांगी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन