लाइव न्यूज़ :

'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 22, 2026 11:44 IST

'Ram Rasayan' Book: इस पुस्तक का विमोचन पूज्य मुरारी बापू के कर-कमलों द्वारा किया गया।

Open in App

'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित कॉफी टेबल बुक 'राम रसायन' का विमोचन एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम है। जिसका विमोचन प्रसिद्ध रामकथा वाचक मुरारी बापू के सानिध्य में हुआ। इस दौरान आचार्य लोकेश मुनि तथा डॉ. विजय दर्डा मंच पर मौजूद रहे। 'राम रसायन' एक अत्यंत विशिष्ट कॉफी टेबल बुक है, जो भगवान राम के जीवन दर्शन और 'रामचरितमानस' के गहरे अर्थों को आधुनिक और कलात्मक ढंग से प्रस्तुत करती है। इस पुस्तक के विमोचन के दौरान अध्यात्म, समाज और मीडिया जगत की प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं।

उल्लेखनीय है कि कॉफी टेबल बुक राम रसायन लोकमत मीडिया के चेयरमैन डॉ. विजय दर्डा एवं एडिटर इन चीफ राजेंद्र दर्डा के यजमानत्व में यवतमाल में 6 सितंबर से 14 सितंबर तक आयोजित संत श्री मोरारी बापू की रामकथा पर आधारित है. नई दिल्ली में विमोचन समारोह में यवतमाल तथा विदर्भ क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे.

गौरतलब है कि पूज्य श्री मोरारी बापू के श्रीमुख से नई दिल्ली के भारत मंडपम में 17 से 25 जनवरी तक राम कथा का आयोजन अहिंसा विश्व भारती एवं विश्व शांति केंद्र के संस्थापक जैन आचार्य लोकेश मुनि के सानिध्य में हो रहा है. कथा प्रतिदिन सुबह 9.30 से दोपहर 1 बजे तक होगी. 

'राम रसायन' पुस्तक के बारे में

'राम रसायन' शब्द हनुमान चालीसा की पंक्ति "राम रसायन तुम्हरे पासा, सदा रहो रघुपति के दासा" से लिया गया है। यहाँ 'रसायन' का अर्थ उस औषधि या अमृत से है जो जीवन के दुखों को दूर कर आनंद भर देता है।

यह एक सामान्य किताब की तरह केवल टेक्स्ट पर आधारित नहीं है। इसमें उच्च गुणवत्ता वाले चित्रों, रेखाचित्रों और सुंदर कैलीग्राफी का उपयोग किया गया है ताकि पाठक दृश्यों के माध्यम से राम के चरित्र को महसूस कर सकें।

पुस्तक में रामकथा के विभिन्न प्रसंगों, मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन मूल्यों और मुरारी बापू की कथाओं के मुख्य अंशों को संकलित किया गया है।

टॅग्स :मुरारी बापूदिल्लीLord Ramलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारतदिल्ली सरकारः सप्ताह में सोमवार को मंत्री, अधिकारी मेट्रो से जाएंगे ऑफिस, 2 दिन WFH, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- 6 महीनों तक पेट्रोल, डीजल या इलेक्ट्रिक वाहन की कोई नई खरीद नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला