लाइव न्यूज़ :

मुगल गार्डन का नाम बदल कर 'अमृत उद्यान' हुआ, आजादी के अमृत महोत्सव के मद्देनजर सरकार ने बदला नाम

By शिवेंद्र राय | Updated: January 28, 2023 17:02 IST

13 एकड़ में फैले इस उद्यान में अनेक प्रकार के फूल देखे जा सकते हैं जिसमें गुलाब, गेंदा, स्वीट विलियम, ट्यूलिप आदि प्रमुख हैं। इस बाग में फूलों के साथ-साथ जड़ी-बूटियां और औषधियां भी उगाई जाती हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे मुगल गार्डन का नाम बदल कर अमृत उद्यान किया गयाआजादी के अमृत महोत्सव के मद्देनजर नाम में बदलाव किया गया हैयह उद्यान 13 एकड़ में फैला है

नई दिल्ली: राष्ट्रपति भवन में स्थित मुगल गार्डन का नाम बदल दिया गया है। अब यह खूबसूरत बाग अमृत उद्यान के नाम से जाना जाएगा। केंद्र सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव के मद्देनजर नाम में बदलाव किया है। हर साल की तरह इस बार भी आम लोगों के लिए इस खूबसूरत बाग के खुलने का समय आ गया है लेकिन इस बार लोगों को इसका नाम मुगल गार्डन की जगह अमृत उद्यान लिखा नजर आएगा।

बता दें कि राष्ट्रपति भवन के पीछे के भाग में स्थित मुगल गार्डन (अब अमृत उद्यान)  अपने किस्म का अकेला ऐसा उद्यान है जहां विश्वभर के रंग-बिरंगे फूलों की छटा देखने को मिलती है। यहां विविध प्रकार के फूलों और फलों के पेड़ों का संग्रह है। यहां के ट्यूलिप और गुलाब के फूलों का दीदार करने के लिए देश भर से लोग आते हैं। 

13 एकड़ में फैले इस उद्यान में ब्रिटिश शैली के साथ-साथ मुगल शैली का भी मिश्रण दिखाई देता है। इस उद्यान के  वास्तुकार ब्रिटेन के सर एडविन लुटियंस थे। यह उद्यान चार भागों में बंटा हुआ है। उद्यान में अनेक प्रकार के फूल देखे जा सकते हैं जिसमें गुलाब, गेंदा, स्वीट विलियम, ट्यूलिप आदि प्रमुख हैं। इस बाग में फूलों के साथ-साथ जड़ी-बूटियां और औषधियां भी उगाई जाती हैं।

इस साल दर्शकों के दीदार के लिए यह उद्यान 31 जनवरी को खुलेगा और 26 मार्च तक दो माह तक के लिए खुला रहेगा। उद्यान खुलने का समय सुबह 10 बजे और बंद होने का शाम 4 बजे होता है।  यहां सोमवार के अलावा सभी दिनों दर्शक आ सकते हैं। इस उद्यान में अकेले गुलाब की ही 250 से भी अधिक किस्में हैं। भारत के अब तक जितने भी राष्ट्रपति हुए हैं,सभी को यह 13 एकड़ में फैला उद्यान बेहद पसंद रहा है। 

प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद ने इस खास बाग को जनता के लिए खोलने की बात की थी। उन्हीं की वजह से प्रति वर्ष मध्य-फरवरी से मध्य-मार्च तक यह आम जनता के लिए खोला जाता है। 

टॅग्स :राष्ट्रपति भवनभारत सरकारनरेंद्र मोदीद्रौपदी मुर्मू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: समावेशी लोकतंत्र की निर्णायक दिशा में कदम

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

भारतप्रियंका ने महिला आरक्षण का समर्थन किया, पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू, आज लोकसभा में होगी वोटिंग; विपक्ष के कड़े रुख ने बढ़ाई सियासी तपिश

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ