लाइव न्यूज़ :

विपक्ष के हंगामे के बीच बिहार विधानमंडल का मॉनसून सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित

By एस पी सिन्हा | Updated: July 25, 2025 17:14 IST

विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव की ओर से बार बार हंगामा को रोकने के लिए कहा गया। लेकिन सदन में हंगामा जारी रहा। इस बीच सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Open in App

पटना:बिहार विधानमंडल के मॉनसून सत्र के पांचवें और अंतिम दिन शुक्रवार को भी सदन में विपक्षी नेताओं का हंगामा जारी रहा। विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव की ओर से बार बार हंगामा को रोकने के लिए कहा गया। लेकिन सदन में हंगामा जारी रहा। इस बीच सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दी गई। इस दौरान एक शायरी के माध्यम से उन्होंने अपनी बातों को खत्म करते हुए भावुक अंदाज में कहा- 'खूबियां तो इतनी नहीं हममे कि तुम्हें कभी याद आएंगे, पर इतना तो ऐतबार खुद पर है आप हमें कभी भूल नहीं पाएंगे।' इसके पहले सदस्यों को सुझाव देते हुए एक अन्य शेर के माध्यम से कहा कि 'नाराजगी कभी भी इतनी लंबी नहीं होनी चाहिए कि नाराजगी रह जाए और इन्सान गुजर जाए।'

उन्होंने सदन की बैठक अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी। वहीं, सदन में विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव जोरदार तरीके से मंत्री प्रेम कुमार पर भड़कते दिखे। दरअसल, सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने सदन में अंतिम भाषण देना शुरू किया प्रेम कुमार बीच में बोलने लगे।

इस पर गहरी आपत्ति जताते हुए विधानसभा ने उन्हें सख्त लहजे में ऐसा नहीं करने को कहा। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने अपनी बातें रखा। उधर विधान परिषद में भी भारी हंगामा हुआ। इसके बाद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी।

उधर, विपक्षी विधायक काले कपड़े में सदन पहुंचे थे। वहीं, भाजपा और जदयू विधायक हेलमेट लगाकर पहुंचे थे। सत्ता पक्ष के विधायकों का कहना था कि राजद और कांग्रेस के व्यवहार से डर लग रहा है। उन्हें डर है कि महागठबंधन के विधायक कभी भी हमला कर सकते हैं और उनका सिर फोड़ सकते हैं। इसी डर और सुरक्षा की भावना से उन्होंने हेलमेट पहनना जरूरी समझा। इस लिए हेलमेट में आना पड़ा है।

सत्र के आखिरी दिन राजद के सीतामढ़ी के बाजपट्टी से विधायक मुकेश यादव एक अनोखे अंदाज़ में विधानसभा पहुंचे। उन्होंने पूरे शरीर पर 'नल-जल योजना' के प्रतीक के तौर पर पाइप की माला पहन रखी थी। मुकेश यादव ने सरकार पर आरोप लगाया कि उनके प्रखंड में नल-जल योजना पूरी तरह फेल हो चुकी है। सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन आज भी वहां पानी की स्थिति बेहद खराब है। लोग उनसे लगातार सवाल कर रहे हैं, लेकिन सरकार कोई जवाब नहीं दे रही।

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा, सुशासन बाबू पूरी तरह सोए हुए हैं, सरकार चल नहीं रही है। विधायक ने कहा कि आज हमने यह नल-जल की माला पहनकर विधानसभा में प्रवेश किया है ताकि सरकार को नींद से जगाया जा सके।

टॅग्स :बिहारमानसून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi: सोते रह गए लोग और काल बन गई आग, रोहिणी की झुग्गियों में आग; तीन की मौत

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय