लाइव न्यूज़ :

मोदी, भूटान के प्रधानमंत्री ने रूपे कार्ड के दूसरे चरण का संयुक्त उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: November 20, 2020 12:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भूटान के प्रधानमंत्री लोते शेरिंग ने शुक्रवार को रूपे कार्ड के दूसरे चरण का उद्घाटन किया। इस चरण के बाद भारत में रूपे नेटवर्क तक भूटानी कार्ड धारकों की पहुंच जो जाएगी।

मोदी पिछले वर्ष अगस्त में भूटान की राजकीय यात्रा पर गए थे। तब उन्होंने तथा शेरिंग ने परियोजना के पहले चरण का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया था।

मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपने भाषण में दोनों देशों के बीच अनेक क्षेत्रों में गहरे सहयोग के बारे में बात की। उन्होंने अंतरिक्ष में भूटानी उपग्रह के प्रक्षेपण के लिए इसरो की तैयारी, तीसरे अंतरराष्ट्रीय इंटरनेट गेटवे से संबंधित बीएसएनएल तथा भूटान के बीच समझौते आदि का जिक्र किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कठिन समय में भारत भूटान के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश की आवश्यकताओं को पूरा करना हमेशा उसकी शीर्ष प्राथमिकता रहेगी।

विदेश मंत्रालय ने एक वक्तव्य में बताया कि भूटान में रूपे कार्ड का पहला चरण लागू होने से भारत से वहां जाने वाले लोगों के लिए एटीएम और प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) टर्मिनलों का इस्तेमाल करना संभव हो गया। अब दूसरे चरण के बाद भूटान के कार्ड धारकों के लिए भारत में रूपे नेटवर्क का इस्तेमाल करना संभव हो सकेगा।

रूपे कार्ड भारत में डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भुगतान का नेटवर्क है और इसका एटीएम, पीओएस उपकरणों और ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और भूटान के बीच एक विशेष साझेदारी है जिसका आधार साझा समझ और सम्मान, साझा सांस्कृतिक विरासत और दोनों देशों के लोगों के बीच मजबूत बंधन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअखिलेश यादव ने पूछा- इतनी जल्दी क्या है?, अमित शाह बोले-समाजवादी पार्टी सभी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे, हमें कोई आपत्ति नहीं?, वीडियो

भारतParliament Special Session: 3 बिल पेश?, महिला आरक्षण-परिसीमन विधेयक पर बहस शुरू, वीडियो

क्रिकेटदुश्मन से प्यार और अपनों से तकरार?, राहुल-पंत से बहस और किंग कोहली से हंसी-मजाक, वाह रे संजीव गोयनका?, तस्वीरें और वीडियो वायरल

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

क्रिकेटडोसा-इडली-सांभर-चटनी गाने पर बवाल?, बीसीसीआई से शिकायत, आरसीबी से क्यों चिढ़े सीएसके फैंस?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतKurnool Tragedy: श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी की टैंकर से टक्कर, 8 की मौत; पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा

भारतहां, यह राष्ट्र विरोधी है?, प्रस्तावित परिसीमन बिल पर DMK सांसद बालू ने कहा, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषदः  17 सीटों पर जल्द चुनाव, देखिए किस दल के पास कितने विधायक, कौन मारेगा बाजी?

भारतDelimitation Bill 2026: स्टालिन ने परिसीमन विधेयक की प्रति जलाकर केंद्र को ललकारा, देखें विरोध का यह तीखा वीडियो

भारतParliament Special Session 2026: आज से विशेष सत्र शुरू, सदन में हंगामे की आहट, जानें कौन से मुद्दे अहम