लाइव न्यूज़ :

Mizoram Assembly Elections 2023: मुख्यमंत्री जोरमथंगा आईजोल पूर्व की सीट पर पीछे चल रहे हैं, मतगणना रुझानों में मिजो नेशनल फ्रंट भारी पराजय की तरफ

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 4, 2023 11:27 IST

मिजोरम में आईजोल पूर्व की सीट से चुनाव लड़ रहे एमएनएफ चीफ और राज्य के मुख्यमंत्री जोरमथंगा अपने निकटतम जेडपीएम प्रत्याशी लालथानसांगा से पीछे चल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएमएनएफ चीफ और राज्य के मुख्यमंत्री जोरमथंगा अपने निकटतम जेडपीएम प्रत्याशी से पिछड़े जेडपीएम के लालथानसांगा को इस वक्त तक 7618 वोट मिले हैं, जबकि जोरमथंगा को 5861 वोट मिले हैंफिलहाल जेडपीएम 40 सीटों में से 2 सीटों पर जीत के साथ 26 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है

नई दिल्ली: पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना का कार्य जारी है और मतो की गिनती से मिले प्रारंभिक रुझान बता रहे हैं कि वहां पर सत्ताधारी मिजो नेशलन फ्रंट की विदाई लगभग-लगभग तय है। अभी तक कुल 40 सीटों में से 28 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं। दो सीटों पर परिणाम भी घोषित हो गये हैं।

चुनाव आयोग की ओर से जारी हुए सीटों के ताजा रुझान की बात करें तो 40 सदस्यीय विधानसभा में अभी चार साल पहले गठित हुई जेडपीएम को स्पष्ट बहुमत मिलने का संकेत मिल रहा है, वहीं मुख्यमंत्री जोरमथंगा की सत्तासीन एमएनएफ को भारी नुकसान होने की आशंका है।

ताजा रुझान पर नजर डालें तो फिलहाल जेडपीएम 2 सीटों पर जीत के साथ 26 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है, वहीं सत्ताधारी मिजो नेशलन फ्रंट 10 सीटों पर, भाजपा 3 सीटों पर और कांग्रेस 1 सीटों पर लड़ती हुई नजर आ रही है।

मिजोरम चुनाव में सबसे आश्चर्यजनक खबर राजधानी आईजोल से आ रही है। जी हां, आईजोल पूर्व की सीट से चुनाव लड़ रहे मिजो नेशलन फ्रंट के मुखिया और राज्य के मुख्यमंत्री जोरमथंगा अपने निकटतम जेडपीएम प्रत्याशी लालथानसांगा से पीछे चल रहे हैं। जेडपीएम उम्मीदवार लालथानसांगा को इस वक्त तक 7618 वोट मिले हैं, जबकि जोरमथंगा को महज 5861 वोट मिले हैं और वो 1757 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

मालूम हो कि एमएनएफ नेता और सीएम जोरमथांगा आईजोल पूर्व-1 सीट से रिकॉर्ड सातवीं बार चुनाव लड़ रहे हैं। सीएम जोरमथांगा ने हाल ही मे मणिपुर हिंसा को लेकर कहा था कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिजोरम में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने यहां आएंगे तो वह उनके साथ मंच साझा नहीं करेंगे।

जोरमथांगा ने यह बयान इस कारण दिया था क्योंकि मणिपुर की तरह मिजोरम में ज्यादातर लोग इसाई हैं। जब मणिपुर में कूकी-मैतियों संघर्ष हुआ था तो उस दौरान दंगाइयों ने सैकड़ों चर्चों को भी जलाया था।

एमएनएफ चीफ जोरमथंगा ने इसका कड़ा विरोध करते हुए कहा था कि वो इस तरह की हिंसा के सख्त खिलाफ हैं। उन्होंने कहा था कि ऐसे में इस समय उनके लिए और उनकी पार्टी एमएनएफ के लिए भाजपा के प्रति सहानुभूति रखना बेहद कठिन होगा। उन्होंने कहा था कि बेहतर होगा कि प्रधानमंत्री मोदी मिजोरम में प्रचार के लिए अकेले आएं और अपना मंच खुद संभालें।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2023मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023मिज़ो नेशनल फ्रंटBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतUP Heat Wave Alert: 53 जिलों में हीटवेव अलर्ट?, 23-24 मई तक भयंकर गर्मी?, सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद करने का आदेश, बांदा में 48.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, आगरा-मथुरा पीछे नहीं

भारतमहिला अभ्यर्थी को पुलिस ने घसीटा, पटना में फिर से सड़कों पर उतरे शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी?, देखिए तस्वीरें

भारतएकलव्य विद्यालयों एवं खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर ध्यान?, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा- देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों-अकादमियों में जाएंगे बिहार के युवा

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना