लाइव न्यूज़ :

बिहार में मंत्री लेसी सिंह को है बाहुबलियों से गंभीर खतरा, सांसदों पर भी आफत, सरकार ने बढ़ाई सुरक्षा

By एस पी सिन्हा | Updated: August 21, 2024 16:26 IST

पटना:  इसमें सीतामढ़ी से जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर और नवादा से भाजपा सांसद विवेक ठाकुर की सुरक्षा को लेकर बिहार पुलिस की खुफिया शाखा ने इनपुट दिया है।

Open in App

पटना:  बिहार में मंत्री और सांसदों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यह फैसला बिहार सरकार की सुरक्षा समिति समन्वय की बैठक में लिया गया। इसमें मंत्री लेसी सिंह को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। जबकि सीतामढी से सांसद देवेश चंद्र ठाकुर और नवादा से सांसद विवेक ठाकुर को वाय श्रेणी की सुरक्षा देने का निर्णय लिया गया है। सरकार ने जल्द ही इन सभी नेताओं को उनके श्रेणी के अनुसार सुरक्षा मुहैया करने का निर्देश दिया है।

लेसी सिंह को पूर्णिया और आस-पास के बाहुबलियों से गंभीर खतरा महसूस किया गया है। मंत्री लेसी सिंह बिहार की ऐसी पहली मंत्री होंगी, जिन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा दी जायेगी। दरअसल बिहार पुलिस की खुफिया शाखा ने सरकार को ये रिपोर्ट दी थी कि मंत्री को एक बाहुबली राजनेता से गंभीर खतरा है। हालिया दिनों में पूर्णिया जिले में दो चुनाव हुए हैं। लोकसभा चुनाव के साथ साथ रूपौली में विधानसभा चुनाव हुए हैं। दोनों चुनाव में मंत्री लेसी सिंह ने अपनी पार्टी की कमान संभाले रखा।

पुलिस को ये सूचना मिली थी कि इससे एक बाहुबली नेता समेत कुछ और असामाजिक तत्वों में बौखलाहट है और वे मंत्री को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके बाद लेसी सिंह को जेड श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला लिया गया। वहीं, बिहार सरकार ने राज्य के दो सांसदों को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला लिया है। इसमें सीतामढ़ी से जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर और नवादा से भाजपा सांसद विवेक ठाकुर की सुरक्षा को लेकर बिहार पुलिस की खुफिया शाखा ने इनपुट दिया है।

इसमें दोनों पर खतरा बताया गया है। इसके बाद बिहार सरकार की सुरक्षा संबंधी कमेटी ने दोनों सांसदों को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला लिया है। बिहार सरकार की ओर से फिलहाल सिर्फ तीन नेताओं को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी जा रही है। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को जेड श्रेणी की सुरक्षा हासिल है।

वहीं, जदयू का कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद संजय झा को बिहार सरकार की ओर से जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। अब मंत्री लेसी सिंह को इसी श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। इसके अलावा बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को जेड प्लस सुरक्षा हासिल है।

टॅग्स :बिहारBihar Policeजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

भारतलगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह?, पीएम मोदी बोले- सदन को आप पर भरोसा, साथ लेकर चलने का प्रयास, वीडियो

भारतबिहार: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही उठने लगी है शराबबंदी कानून को खत्म करने की मांग

भारत अधिक खबरें

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

भारतअब समय आ गया है?, आप घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए?, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में मतदान करने की अपील की

भारतTTAADC Election Results: त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, 2021 में जीते 9 सीट और 2026 में 5 पर आउट?, टिपरा मोथा पार्टी ने 28 सीट में से 23 पर आगे?