लाइव न्यूज़ :

आजाद हिंद फौज का हिस्सा रहे एकमात्र जीवित सदस्य डर्थावमा का निधन

By भाषा | Updated: July 22, 2019 06:47 IST

स्वतंत्रता सेनानी ने यहां से 170 किलोमीटर दूर लुंगलेई में रविवार दोपहर अंतिम सांस ली। जिला प्रशासन, सेना, अर्द्धसैनिक बलों, गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि और भूतपूर्व सैनिक उनके अंतिम दर्शन करने पहुंचे।

Open in App

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज का हिस्सा रहे इसके एकमात्र मिजोरमवासी जीवित सदस्य डर्थावमा का रविवार सुबह दक्षिण मिजोरम के लुंगलेई में निधन हो गया। वह 99 वर्ष के थे। उनके परिवार ने बताया कि डर्थावमा के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।

स्वतंत्रता सेनानी ने यहां से 170 किलोमीटर दूर लुंगलेई में रविवार दोपहर अंतिम सांस ली। जिला प्रशासन, सेना, अर्द्धसैनिक बलों, गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि और भूतपूर्व सैनिक उनके अंतिम दर्शन करने पहुंचे।

उनके परिवार में छह बच्चे, 19 पौत्र-पौत्री और 28 प्रपौत्र-प्रपौत्रियां हैं। डर्थावमा द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान 27 नवंबर 1940 को ब्रिटिश भारतीय सेना की सैन्य मेडिकल कोर में शामिल हुए थे।

1942 की शुरुआत में मलेशिया के पेनांग द्वीप पर तैनाती के दौरान उन्हें जापानी इम्पीरियल आर्मी ने पकड़ लिया था।

ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के खिलाफ लड़ाई के लिए मई 1942 में वह आजाद हिंद फौज का हिस्सा बने।

आजाद हिंद फौज में शामिल होने के दो साल बाद 1944 में ब्रिटिश सैनिकों ने उन्हें पकड़ लिया। हालांकि महात्मा गांधी के दखल के बाद 15 जनवरी 1945 को उन्हें लखनऊ जेल से रिहा कर दिया गया।

आजादी की लड़ाई में उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने 1972 में उन्हें ‘ताम्रपत्र पुरस्कार’ से सम्मानित किया।

टॅग्स :इंडियासुभाष चंद्र बोस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र