लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र स्थानीय चुनाव: मुंबई में 117, नागपुर में 111 और पुणे में 90 सीट?, मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा- जनता ने विकास के लिए मतदान किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 16, 2026 16:50 IST

रुझानों के अनुसार मुंबई महानगरपालिका चुनाव में 227 में से 117 वार्ड में भाजपा और उसकी सहयोगी शिवसेना आगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र की जनता ने विकास के लिए मतदान किया है।भाजपा कई अन्य नगर निकायों में भी बढ़त बनाये हुए है। 51 फीसदी मत प्रतिशत’’ के साथ बहुमत मिल जायेगा।

नागपुरः महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य नगर निकाय चुनावों में बहुमत की ओर बढ़ रही है और उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी के नेतृत्व वाला ‘महायुति’ गठबंधन दो-तिहाई बहुमत हासिल कर लेगा। बावनकुले ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने विकास के लिए मतदान किया है।

रुझानों के अनुसार मुंबई महानगरपालिका चुनाव में 227 में से 117 वार्ड में भाजपा और उसकी सहयोगी शिवसेना आगे हैं। इनके अनुसार भाजपा कई अन्य नगर निकायों में भी बढ़त बनाये हुए है। बावनकुले ने यहां पत्रकारों से कहा कि मौजूदा रुझानों को देखते हुए भाजपा को ‘‘51 फीसदी मत प्रतिशत’’ के साथ बहुमत मिल जायेगा।

उन्होंने कहा कि ‘महायुति’ को दो-तिहाई बहुमत मिलने की प्रबल संभावना है। उन्होंने कहा कि नागपुर महानगर पालिका चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन बहुत अच्छा है। उन्होंने कहा कि लोगों ने शहर के विकास के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दृष्टिकोण के पक्ष में मतदान किया है। बावनकुले ने कहा कि लोगों ने केंद्र और राज्य सरकारों पर अपना भरोसा जताया है। राज्यभर में 29 महानगर पालिकाओं के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को मतदान हुआ था। आज मतगणना हो रही है।

टॅग्स :नागपुरमहाराष्ट्रबृहन्मुंबई महानगरपालिकाPuneBJPThane Municipal Corporation
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारत अधिक खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी