लाइव न्यूज़ :

Maharashtra, Jharkhand Vidhan Sabha Chunav: एनडीए की हार और हवा निकलेगी?, राजद प्रमुख लालू यादव ने कहा- झारखंड और महाराष्ट्र में कांग्रेस गठबंधन सरकार

By एस पी सिन्हा | Updated: November 20, 2024 16:22 IST

Maharashtra, Jharkhand Vidhan Sabha Chunav Live: झारखंड में बुधवार को विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 12 जिलों की 38 सीटों पर मतदान हुआ।

Open in App
ठळक मुद्दे इंडिया ब्लॉक में झामुमो 20, कांग्रेस 12, राजद 2 और माले 4 सीटों पर लड़ रही है। एनडीए की हार होगी और हवा निकल जाएगी।38 सीटों में एनडीए की तरफ से भाजपा 32 और आजसू 6 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

Maharashtra, Jharkhand Vidhan Sabha Chunav Live: झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को हुए मतदान के बीच राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मीडिया से बात करते हुए दोनों राज्यों में चुनाव बाद बनने वाली अगली सरकार को लेकर भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि झारखंड और महाराष्ट्र दोनों राज्यों में भाजपा की हार होगी। एनडीए के सरकार बनने के दावों को सिरे से नकारते हुए लालू यादव ने कहा कि दोनों राज्यों में हमारे गठबंधन की बड़ी जीत होगी। हालांकि, दोनों राज्यों में कुल कितने सीटों पर इंडिया की जीत होगी।

उन्होंने कोई स्पष्ट नंबर नहीं बताया। वहीं महाराष्ट्र में भाजपा के महासचिव और बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े पर मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए पैसे बांटने के आरोपों पर लालू यादव ने कहा कि भाजपा इसी तरह का काम चुनाव वाले राज्यों में करती है। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है। 23 नवंबर को मतगणना के बाद दोनों राज्यों में एनडीए की हार होगी और उनकी हवा निकल जाएगी।

बिहार में भी चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में उन्होंने राजद और सहयोगी दलों की जीत का दावा किया। बता दें कि झारखंड में बुधवार को विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 12 जिलों की 38 सीटों पर मतदान हुआ। इन 38 सीटों में एनडीए की तरफ से भाजपा 32 और आजसू 6 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

वहीं, इंडिया ब्लॉक में झामुमो 20, कांग्रेस 12, राजद 2 और माले 4 सीटों पर लड़ रही है। ऐसे में बिहार के बाहर अपने दल को विस्तार देने की जोरदार कोशिश में लगे लालू यादव और तेजस्वी यादव के लिए दूसरे चरण के चुनाव में उनकी प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। दूसरे चरण में राजद जिन दो सीटों पर उतरी है, उसमें देवघर और गोड्डा सीट है।

देवघर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के नारायण दास और राजद प्रत्याशी सुरेश पासवान के बीच मुकाबला है। वहीं गोड्डा में राजद के संजय प्रसाद यादव उम्मीदवार हैं। भाजपा के अमित कुमार मंडल के खिलाफ चुनावी ताल ठोक रहे संजय यादव के लिए तेजस्वी यादव ने काफी प्रचार किया।

संजय यादव वर्ष 2009 से 2014 तक गोड्डा के विधायक रहे। हालांकि बाद में उन्हें सफलता नहीं मिली। चुनाव के पहले लालू यादव ने भी संजय यादव के पक्ष में मतदान के लिए एक वीडियो संदेश जारी कर मतदाताओं से राजद के पक्ष में वोट डालने की अपील की थी।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024झारखंड विधानसभा चुनाव 2024चुनाव आयोगलालू प्रसाद यादवआरजेडीमुंबईकांग्रेसझारखंड विधानसभा चुनाव 2019राहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा

क्राइम अलर्टमुंबई म्यूजिक इवेंट में ड्रग्स का कहर, 2 MBA छात्रों की ओवरडोज से मौत; छह गिरफ्तार

भारतकर्नाटक कांग्रेस संकटः अब्दुल जब्बार के बाद सीएम सिद्धारमैया के राजनीतिक सचिव नजीर अहमद का इस्तीफा, दिल्ली में डीके शिवकुमार और 20 विधायक?

भारतराजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा