लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने कोविड-19 पैकेज के तत्काल इस्तेमाल का निर्देश दिया

By भाषा | Updated: April 19, 2021 21:03 IST

Open in App

मुंबई, 19 अप्रैल महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कोविड-19 की रोकथाम के लिये लागू कड़ी पाबंदियों से प्रभाव से संवेदनशील वर्गों को बचाने के लिये राज्य सरकार द्वारा घोषित 5,476 करोड़ रुपये के राहत पैकेज के ''युद्ध स्तर'' पर इस्तेमाल का सोमवार को निर्देश दिया।

यहां जारी एक बयान के अनुसार वित्त मंत्री पवार ने प्रशासन को पैकेज के तहत तत्काल धनराशि आवंटित करने की हिदायत दी।

पवार ने कठोर कोविड-19 पाबंदियों के मद्देनजर गरीबों और अन्य कमजोर वर्गों को मदद मुहैया कराने के कदमों की समीक्षा के लिये हुई बैठक में यह निर्देश दिया।

बयान के अनुसार बैठक में मंत्रियों छगन भुजबल, एकनाथ शिंदे, अनिल परब, हसन मुशरिफ, धनंजय मुंडे, विजय वदेत्तिवार और अन्य ने शिरकत की।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोगों की आवाजाही और गैर-आवश्यक गतिविधियों पर रोक की लॉकडाउन जैसी पाबंदियों के प्रतिकूल प्रभाव को कम करने के लिये पैकेज की घोषणा की थी। ये पाबंदियां 14 अप्रैल की रात से लागू की गई थीं, जो एक मई सुबह सात बजे तक जारी रहेंगी।

ठाकरे ने कहा था कि राज्य में पंजीकृत 12 लाख निर्माण मजदूरों को इस अवधि के दौरान 15-15 सौ रुपये दिये जाएंगे जबकि लाइसेंसधारी ऑटो-रिक्शा चालकों को भी 15-15 सौ रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित