लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Chunav: 260 से अधिक पुलिसकर्मियों का तबादला?, मुंबई के 150 पुलिसकर्मी शामिल, गढ़चिरोली, गोंदिया, भंडारा, नागपुर और वाशिम भेजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 30, 2024 18:03 IST

Maharashtra Chunav 2024: वरिष्ठ निरीक्षकों सहित मुंबई के लगभग 150 पुलिस अधिकारियों को गढ़चिरोली, गोंदिया, भंडारा, नागपुर और वाशिम सहित विभिन्न जिलों में स्थानांतरित कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देतीन वर्ष से अधिक समय से अपने गृह जिलों में सेवारत या वर्तमान पदस्थापन पर हैं।नवी मुंबई और मीरा भयंदर, वसई विरार पुलिस आयुक्तालय के कुछ अधिकारियों का भी तबादला किया गया है।288 विधानसभा सीट में से 36 निर्वाचन क्षेत्र मुंबई में हैं।

Maharashtra Chunav 2024: महाराष्ट्र सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को 260 से अधिक पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया, जिनमें मुंबई के 150 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होना है। अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने उन अधिकारियों का तबादला करने का निर्देश दिया था, जो तीन वर्ष से अधिक समय से अपने गृह जिलों में सेवारत या वर्तमान पदस्थापन पर हैं।

उन्होंने बताया कि वरिष्ठ निरीक्षकों सहित मुंबई के लगभग 150 पुलिस अधिकारियों को गढ़चिरोली, गोंदिया, भंडारा, नागपुर और वाशिम सहित विभिन्न जिलों में स्थानांतरित कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि नवी मुंबई और मीरा भयंदर, वसई विरार पुलिस आयुक्तालय के कुछ अधिकारियों का भी तबादला किया गया है।

उन्होंने बताया कि विभिन्न जिलों के पुलिस अधिकारियों को मुंबई में तैनात किया गया है। राज्य की 288 विधानसभा सीट में से 36 निर्वाचन क्षेत्र मुंबई में हैं। निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले अधिकारियों के तबादले के उसके आदेशों को पूरी तरह लागू करने में विफल रहने को लेकर पिछले महीने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव और राज्य के पुलिस प्रमुख से स्पष्टीकरण मांगा था।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024मुंबईनागपुरचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

विश्वश्रीलंका ऊपर से शांत, पर जनता में असंतोष बरकरार, श्रीलंका के पूर्व मंत्री डॉ. विजयदासा राजपक्षे

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला