लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के गुना में शर्मनाक घटना, महिला के कंधे पर जेठ को बैठाकर तीन किमी पैदल चलाया, जानें पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: February 16, 2021 12:11 IST

मध्य प्रदेश में महिला के कंधे पर जेठ को बैठाकर एक गांव से दूसरे गांव करीब तीन किमी पैदल चलाकर ले जाने की शर्मनाक घटना सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में अभी चार आरोपियों को पकड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के गुना में भील समाज की महिला के साथ बदसलूकी का मामलामहिला के पहले ससुराल के लोगों ने की मारपीट, पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ापति से आपसी सहमति से अलग होने के बाद महिला दूसरे युवक के साथ रह रही थी

मध्य प्रदेश के गुना में एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला को सजा के तौर पर उसके पति के परिवार के एक शख्स को कंधे पर बैठाने पर न केवल मजबूर किया गया बल्कि तीन किलोमीटर दूर तक ले जाया गया। 

इस दौरान रास्ते भर महिला के साथ मारपीट भी की जाती रही। ये घटना गुना जिले के सिरसी थाना क्षेत्र के ग्राम सागई और बांसखेडी की है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। वहीं, पुलिस ने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है और चार आरोपियों को भी पकड़ा गया है।

महिला की शिकायत के अनुसार वह अपने पति से आपसी सहमति के आधार पर अलग हो गई थी और एक अन्य शख्स के साथ रिश्ते में थी। हालांकि, पिछले हफ्ते उसके पूर्व पति के परिवार वाले और कुछ अन्य लोग आ धमके और उसके साथ मारपीट की।

पीड़ित महिला के अनुसार वो ग्राम दगड़फला ग्राम पंचायत राय बमोरी विधानसभा की रहने वाली है। उसकी पहली ससुराल गांव बासखेंडी में है। महिला बताती है कि पति के द्वारा छोड़ने की बात और दूसरे के साथ रहने की बात से सहमत होकर वो उसे छोड़ एक अन्य युवक के साथ ग्राम सागई में रहने लगी थी।

महिला ने बताया कि अचानक 9 फरवरी को उसके पहले ससुराल से ससुर, जेठ ससुर के अन्य लड़के और करीब 8 लोग मोटरसाइकिल और पैदल सागई गांव पहुंच गए। इसके बाद वे महिला को मारते-पीटते जबरन बांसखेड़ी ले गए। 

सागई गांव से बांसखेड़ी का रास्ता 3 किलोमीटर का है। इस दौरान महिला का जेठ उसके कंधों पर बैठा और पैदल सागई से बांसखेडी तक ले जाया गया। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद अब वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि यह घटनाक्रम तब हुआ जब महिला का दूसरा पति मजदूरी के लिए  घर से बाहर गया हुआ था।

टॅग्स :मध्य प्रदेशवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे