लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल की मूल्यवृद्धि, नए कृषि कानूनों के विरोध में 19 दिसंबर को प्रदर्शन करेगी मध्यप्रदेश कांग्रेस

By भाषा | Updated: December 17, 2020 14:06 IST

Open in App

भोपाल, 17 दिसंबर मध्यप्रदेश में कांग्रेस पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस के दामों में वृद्धि एवं केन्द्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में शनिवार को राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगी।

मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता भूपेन्द्र गुप्ता ने बृहस्पतिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि पेट्रोल-डीज़ल एवं रसोई गैस सिलेंडर के दामों में बेहताशा वृद्धि हो गई है। इसके अलावा, समूचे देश के किसान चाहते हैं कि केन्द्र सरकार तीन नए कृषि कानूनों को वापस ले।

उन्होंने कहा, ‘‘हम भाजपा सरकार की इन जनविरोधी नीतियों के विरोध में पूरे प्रदेश में 19 दिसंबर को विरोध दिवस मनाएंगे। हम जिला-ब्लॉक स्तर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना देंगे।’’

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों के बाद अब रसोई गैस सिलेंडर के दामों में 100 रुपये की वृद्धि। सब्सिडी का भी पता नहीं। महंगाई डायन खाय जात है... अबकी बार - महंगाई बढ़ाने वाली भाजपा सरकार...।’’

नए कृषि कानूनों के खिलाफ हजारों किसान दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टNashik TCS Case: धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान ने कोर्ट से लगाई गुहार, प्रेगनेंसी का दावा कर मांगी रियायत

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू, आज लोकसभा में होगी वोटिंग; विपक्ष के कड़े रुख ने बढ़ाई सियासी तपिश

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: समावेशी लोकतंत्र की निर्णायक दिशा में कदम

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ