लाइव न्यूज़ :

उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगा मामले में उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 6, 2023 16:47 IST

मामला 24 फरवरी, 2020 को गोली लगने से न्यू मुस्तफाबाद निवासी 25 वर्षीय शाहिद उर्फ ​​अल्लाह मेहर की मौत से संबंधित है। पीड़ित को चांद बाग मजार के पास मुख्य वजीराबाद रोड दिल्ली के सर्विस रोड पर स्थित कंपनी की छत पर गोली लगी थी।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर-पूर्वी दिल्ली सांप्रदायिक दंगों के एक मामले में वीके सक्सेना ने की कार्रवाईआरोपी छह लोगों के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी इस घटना में बंदूक की गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी

नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने साल 2020 में हुए उत्तर-पूर्वी दिल्ली सांप्रदायिक दंगों के एक मामले में आरोपी छह लोगों के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। इस घटना में बंदूक की गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जांच के दौरान यह सामने आया कि नागरिकता संशोधन विधेयक का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने की आड़ में गहरी साजिश रची गई थी। 

मामला 24 फरवरी, 2020 को गोली लगने से न्यू मुस्तफाबाद निवासी 25 वर्षीय शाहिद उर्फ ​​अल्लाह मेहर की मौत से संबंधित है। उपराज्यपाल ने अपराध के लिए मोहम्मद फिरोज, चांद मोहम्मद, रईस खान, मोहम्मद जुनैद, इरशाद और अकील अहमद के खिलाफ 1 मार्च, 2020 को पुलिस स्टेशन दयाल पुर, दिल्ली में दर्ज मामले की एफआईआर संख्या 84/2020 में अभियोजन की मंजूरी दे दी।

आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153ए और 505 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।  धारा 153ए के तहत आरोपियों को तीन साल तक की कैद, जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। धारा 505 (1) भड़काने वाले बयानों से संबंधित है। कोई भी ऐसा  बयान, अफवाह या रिपोर्ट जिससे जनता के किसी भी वर्ग या व्यक्ति को राज्य के खिलाफ या सार्वजनिक शांति के खिलाफ अपराध करने के लिए प्रेरित किया जाए, धारा 505 (1) के तहत आपराध है। इसमें दोषी सिद्ध होने पर आरोपी को तीन साल की सजा, या जुर्माना या दोनों की सजा दी जा सकती है।

मौजूदा मामले में छह गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में खुलासा किया कि वे दंगों में शामिल थे। वे सप्तर्षि इस्पात एंड अलॉयज प्राइवेट लिमिटेड की इमारत में जबरदस्ती घुस गए थे और अन्य दंगाइयों के साथ फर्म के कार्यालय को लूट लिया था। 24 फरवरी, 2020 को हुए सांप्रदायिक दंगे की घटना के दौरान पीड़ित को चांद बाग मजार के पास मुख्य वजीराबाद रोड दिल्ली के सर्विस रोड पर स्थित कंपनी की छत पर गोली लगी थी।

टॅग्स :विनय कुमार सक्सेनादिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज