लाइव न्यूज़ :

Lokmat National Conclave: "विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी के लिए जनता के पैसे किए जा रहे है खर्च", बोले माकपा नेता सीताराम येचुरी, केंद्र सरकार के लिए कही यह बात

By आजाद खान | Updated: April 28, 2023 16:05 IST

इससे पहले माकपा नेता सीताराम येचुरी ने इस कॉन्क्लेव में केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि सरकारी विभाग के कई सेक्टर में जगह खाली होने के बाद भी सरकार उसमें भर्ती नहीं कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड्स-2022 में माकपा नेता सीताराम येचुरी ने हिस्सा लिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी पर जनता के पैसे खर्च कर रही है। उनके अनुसार, यह गलत है और उन्होंने इसे अराजकता करार दिया है।

नई दिल्ली: लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड्स-2022 के कॉन्क्लेव में शामिल हुए माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। कॉन्क्लेव के बाद मीडिया से बात करते हुए सीताराम येचुरी ने कहा है कि सरकार देश का पैसा बर्बाद कर रही है। उनके अनुसार, सरकार विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार करने के लिए जनता के पैसों को खर्च कर रही है। 

ऐसे में उन्होंने इसे गलत करार दिया है और कहा है यह तो पूरी तरह से अराजकता है। कॉन्क्लेव में उन्होंने बेरोजगारी समेत कई और मुद्दों को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा है और इसे लेकर केंद्र सरकार के काम करने के तरीकों पर सवाल उठाया है।  

 कॉन्क्लेव में क्या बोले सीताराम येचुरी

 कॉन्क्लेव में बोलते हुए सीताराम येचुरी ने केंद्र सरकार घेरा है। उन्होंने रोजगार के मुद्दे पर बोलते हुए कहा है कि केंद्र सरकार ने अग्निवीर के तहत चार साल के लिए सेना में भर्ती कर रही है, वहीं दूसरी ओर देश के कई सरकारी सेक्टर में पोस्ट खाली है, वहां भर्ती नहीं कर रही है। 

 इस पर बोलते हुए सीताराम येचुरी ने आगे कहा है कि हम सेना में अग्निवीर स्कीम के तहत भर्ती के खिलाफ नहीं है बल्कि हम सरकार द्वारा उन जवानों के भविष्य के लिए कुछ नहीं किया गया है, हम इसका विरोध कर रहे है। उनके अनुसार, सेना में जवानों को न कि केवल चार साल के बल्कि लंबे समय यानी पहले जिस तरीके से सेना में भर्ती चलती थी, वैसै भर्ती करों। 

बड़े कारोबारों को दे रही है सरकार छूट-सीताराम येचुरी

केंद्र सरकार द्वारा बड़े पूंजीपतियों को दी जा रही टैक्स छूट पर बोलते हुए सीताराम येचुरी ने कहा है कि "आप इस उम्मीद से कि बड़े-बड़े पूंजीपती निवेश करेंगे, आप उन्हें छूट दिए जा रहे है....वह तब तक नहीं होगी जब तक लोगों के हाथों में पैसे नहीं होंगे। 

आप उनको छूट ने दें और उन पैसों से सरकारी निवेश कीजिए।" सीताराम येचुरी ने आगे कहा है कि आप उन पैसों से अपना इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करें और इससे करोड़ों नौजावानों को नौकरियां मिलेगी जिससे उनके हाथों में पैसा आइए और इससे देश की तरक्की होगी। 

टॅग्स :लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्डSitaram Yechuryसीपीआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTVK ने 118 सीटों का बहुमत का आंकड़ा पार किया, वामपंथी दलों और वीसीके ने विजय की पार्टी को दिया 10 सीटों का समर्थन

भारतKerala Election Results 2026: केरल में कांग्रेस ने जीतीं 63 सीटें, सीपीआई(एम) 26 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर, जानें अन्य सभी पार्टियों का हाल

भारतDHARMANAGAR Bypoll result: 18290 वोट से मारी बाजी, चक्रवर्ती ने अमिताभ दत्ता को हराया

भारतमाकपा और भाजपा के बीच 30 विधानसभा सीट को लेकर चुनावी समझौता?, आरएसपी सांसद प्रेमचंद्रन ने कहा- 100 सीट हम जीत रहे?

भारतBengal Assembly polls 2026: लेफ्ट फ्रंट ने 192 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, मिनाक्षी मुखर्जी उत्तरपाड़ा से मैदान में

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज