लाइव न्यूज़ :

लोकसभा अध्यक्ष ने पैरालंपिक में पदक जीतने पर प्रवीण, अवनि को बधाई दी

By भाषा | Updated: September 3, 2021 13:09 IST

Open in App

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने तोक्यो पैरालंपिक में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर प्रवीण कुमार को और निशानेबाजी में 50 मीटर राइफल थ्री पॉजिशन एसएच1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर अवनि लेखरा को शुक्रवार को बधाई दी । लोकसभा अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा, ‘‘ तोक्यो पैरालंपिक खेलों में पुरूषों की ऊंची कूद स्पर्धा में प्रवीण कुमार ने रजत पदक जीता । निशानेबाजी में अवनी लेखरा ने जीता कांस्य पदक जीता । प्रवीण और अवनि को बधाई ।’’ उन्होंने कहा ‘‘ प्रवीण ने पदक जीतने के साथ ही एशियाई रिकॉर्ड भी बनाया । उनकी दोहरी उपलब्धि भारतीय युवाओं के सामर्थ्य और प्रतिबद्धता का प्रतीक है।’’ अवनि लेखरा की सफलता का जिक्र करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि राजस्थान की बेटी अवनि ने कांस्य पदक जीत कर इतिहास रचा है । बिरला ने कहा कि पैरालंपिक खेलों में यह गौरवान्वित करने वाली उपलब्धि है। यह सफलता उनके निष्ठापूर्ण समर्पण एवं अद्भुत क्षमता की परिचायक है। उल्लेखनीय है कि प्रवीण कुमार ने तोक्यो पैरालंपिक में एशियाई रिकॉर्ड के साथ पुरूषों की ऊंची कूद टी64 स्पर्धा में रजत पदक जीता। उन्होंने पैरालंपिक में पदार्पण करते हुए 2.07 मीटर की कूद से एशियाई रिकॉर्ड के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, निशानेबाज अवनि लेखरा ने शुक्रवार को तोक्यो खेलों की 50 मीटर राइफल थ्री पॉजिशन एसएच1 स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया । इस उपलब्धि के साथ ही वह दो पैरालंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गयीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतलोकसभा में 543 सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करना ‘मजाक’?, शशि थरूर ने कहा-चीन की पीपुल्स कंसल्टेटिव कॉन्फ्रेंस का ‘देसी’ संस्करण बनेगा सदन?

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र