लाइव न्यूज़ :

इस पुरानी हीरोइन ने एचडी कुमारस्वामी के लड़के को दे दी 67 हजार से ज्यादा वोटों से पटखनी, कांग्रेस ने टिकट देने से कर दिया था मना

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 23, 2019 17:30 IST

सुमनलता तीन बार कांग्रेस सांसद रहे दिवंगत फिल्म अभिनेता अंबरीश की बेटी हैं। अंबरीश की पिछले वर्ष मौत हो गई थी। कांग्रेस ने सुमनलता को टिकट देने से मना कर दिया था। इसके बाद उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का फैसला किया था। 

Open in App
ठळक मुद्देजिस उम्मीदवार को कांग्रेस ने टिकट देने से कर दिया था मना, उसने निर्दलीय चुनाव लड़कर सीएम एचडी कुमारस्वामी के बेटे को हरा दिया।सुमनलता के पिता अंबरीश तीन बार कांग्रेस के टिकट पर सांसद रहे थे। पिछले वर्ष उनकी मौत हो गई थी।

कर्नाटक के मांड्या से इस बार अपनी किस्मत आजमा रहे मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी को निर्दलीय उम्मीदवार सुमनलता ने 67 हजार से ज्यादा वोटों से पटखनी दे दी। बीजेपी ने इस सीट से कोई उम्मीदवार न उतारकर सुमनलता की मदद की थी। सीट से जनता दल (सेक्युलर) के निखिल के जरिये सीएम कुमारस्वामी की साख दांव पर लगी थी। सुमनलता तीन बार कांग्रेस सांसद रहे दिवंगत फिल्म अभिनेता अंबरीश की बेटी हैं। अंबरीश की पिछले वर्ष मौत हो गई थी। कांग्रेस ने सुमनलता को टिकट देने से मना कर दिया था। इसके बाद उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का फैसला किया था। 

बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनाव में मांड्या में जेडीएस ने कांग्रेस के सभी आठ उम्मीदवारों को हराया था। 

2014 के आम चुनाव में जेडीएस के सीएस पुत्ताराजू ने लोकसभा सीट जीती थी। तब उन्होंने कांग्रेस की वर्तमान सोशल मीडिया हेड और अभिनेत्री दिव्या स्पंदाना (राम्या) को हराया था। स्पंदाना ने इस सीट पर 2013 में उप चुनाव जीता था।

2009 के चुनाव में जेडीएस के एन चालुवरैया स्वामी ने कांग्रेस उम्मीदवार अंबरीश को करीब 23 हजार वोटों के अंतर से हराया था। उसके पहले कई वर्षों तक इस सीट पर अंबरीश का दबदबा रहा था।

बता दें कि सुमलता बतौर अभिनेत्री तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, तमिल और हिंदी में 220 से ज्यादा फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं।

पी पद्मराजन द्वारा निर्देशित 1987 की फिल्म थूवानाथुंबिकाल में क्लारा की भूमिक से उन्हें सबसे ज्यादा पहचान मिली। इस फिल्म को आईबीएन लाइव ने भारत की सबसे महान फिल्मों की सूचि में 8वें नंबर पर जगह दी थी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावकर्नाटक लोकसभा चुनाव 2019कांग्रेसजनता दल (सेकुलर)एचडी कुमारस्वामी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की