लाइव न्यूज़ :

लालू प्रसाद यादव के शरीर में अभी भी संक्रमण बरकरार, शुगर लेवल बढ़ा 

By एस पी सिन्हा | Updated: September 3, 2018 05:09 IST

लालू प्रसाद यादव का आज को कलर डॉप्लर ईको कार्डियोग्राफी होगा। साथ ही साथ ईसीजी भी कराया जाएगा। आज लालू प्रसाद यादव की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद रिम्स के वरीय चिकित्सक उमेश प्रसाद ने कहा कि ब्लड का टोटल काउंट बढ़ने से पता चलता है कि उनके शरीर में इंफेक्शन हैं, वहीं उनका शुगर लेवल बढ़ा है।

Open in App

रांची, 03 सितंबरः संयुक्त बिहार के बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के शरीर में अभी भी संक्रमण बरकरार है। लालू प्रसाद यादव का इलाज रिम्स के कार्डियोलॉजी सुपर स्पेशियलिटी विंग में चल रहा है। रविवार को लालू प्रसाद यादव का इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. उमेश प्रसाद ने उनके स्वास्थ्य की अद्यतन जानकारी दी। 

लालू प्रसाद यादव का आज को कलर डॉप्लर ईको कार्डियोग्राफी होगा। साथ ही साथ ईसीजी भी कराया जाएगा। आज लालू प्रसाद यादव की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद रिम्स के वरीय चिकित्सक उमेश प्रसाद ने कहा कि ब्लड का टोटल काउंट बढ़ने से पता चलता है कि उनके शरीर में इंफेक्शन हैं, वहीं उनका शुगर लेवल बढ़ा है। टीएलसी 12,600 पाया गया है, जो सामान्य से ज्यादा है। ऐसे में इलाज कर रहे डॉक्टरों ने कुछ दवाएं बढ़ाई हैं। 

रिपोर्ट की मानें तो उनका क्रिएटिनिन 1.4 है। वहीं शुगर लेवल भी सामान्य से बढ़ा हुआ आया है। डॉ. उमेश प्रसाद के आग्रह पर सर्जरी विभाग से डॉ आरजी बाखला व कार्डियोलॉजी विभाग से डॉ. प्रकाश कुमार भी लालू प्रसाद यदव को देखने आये। इसके बाद डॉ. उमेश प्रसाद, डॉ डीके झा व डॉ. जी मिंज ने दवाओं पर विचार-विमर्श किया। डॉ. आरजी बाखला ने घाव सूखने के लिए कुछ दवा बढ़ई है। 

उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद यादव के फिस्टुला का ऑपरेशन एशियन हार्ट सेंटर में किया गया है। ऑपरेशन का घाव अभी भरा नहीं है। डॉक्टरों का मानना है कि घाव नहीं सूखने कारण अभी शरीर में संक्रमण का लेवल बढ़ा हुआ है। हालांकि रिम्स के डॉक्टर एशियन हार्ट सेंटर के डॉक्टर से भी सलाह ले रहे हैं। इधर, लालू प्रसाद यादव का शुगर लेवल अभी अनियंत्रित है। खाली पेट (फास्टिंग) शुगर लेवल 135 व खाने के बाद (पीपी) 196 मिला है। यह दोनों लेवल सामान्य मानक से बढ़ा हुआ है। तीन महीने का डायबिटीज लेवल एचबीवनसी 7.7 आया है। यानी शुगर का लेवल लगातार अनियंत्रित है।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र