लाइव न्यूज़ :

लाई स्वायत्त जिला परिषदः एलएडीसी में 29 सदस्य और 15 वोट से जीते एमएनएफ नेता लालसावमजुआला, विपक्ष में पड़े 9 वोट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 30, 2026 11:15 IST

Lai Autonomous District Council: मिजोरम में स्थित तीन एडीसी में से एक एलएडीसी है, जिसका गठन 1972 में संविधान की छठी अनुसूची के तहत लाई आदिवासी लोगों के लिए किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देLai Autonomous District Council: एलएडीसी में 25 निर्वाचित सदस्य और 4 मनोनीत सदस्य होते हैं। Lai Autonomous District Council: सीईएम ने बताया कि 15 सदस्यों ने उनके पक्ष में मतदान किया।Lai Autonomous District Council: सीईएम ने बताया कि 9 अन्य ने खिलाफ वोट डाला।

आइजोलः मिजोरम के लाई स्वायत्त जिला परिषद (एलएडीसी) के नव नियुक्त मुख्य कार्यकारी सदस्य (सीईएम) सी लालसावमजुआला ने बृहस्पतिवार को एक सत्र के दौरान विश्वास मत जीतकर अपना बहुमत साबित कर दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि इस जीत से पिछले साल दिसंबर में हुए चुनाव के खंडित परिणामों के बाद उत्पन्न प्रशासनिक अनिश्चितता का अंत हो गया है।

मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के नेता लालसावमजुआला ने मंगलवार को परिषद प्रमुख के रूप में शपथ ली थी। सदन में शक्ति परीक्षण में एमएनएफ और कांग्रेस के गठबंधन से बनी यूनाइटेड लेजिस्लेचर पार्टी (यूएलपी) ने स्पष्ट जनादेश प्रदर्शित किया। सीईएम ने बताया कि 15 सदस्यों ने उनके पक्ष में मतदान किया, जबकि नौ अन्य ने उनके खिलाफ वोट डाला।

लालसावमजुआला ने उन पर भरोसा जताने के लिए सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विपक्षी सदस्यों से राजनीतिक मतभेदों को भुलाकर सत्ताधारी दल के साथ सहयोग करने और एक स्थिर एवं प्रभावी प्रशासन सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

मिजोरम में स्थित तीन एडीसी में से एक एलएडीसी है, जिसका गठन 1972 में संविधान की छठी अनुसूची के तहत लाई आदिवासी लोगों के लिए किया गया था। एलएडीसी में 25 निर्वाचित सदस्य और चार मनोनीत सदस्य होते हैं। 

टॅग्स :मिज़ोरम चुनावMizoram Government
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAizawl Municipal Corporation Election Results: जेडपीएम ने 6 वार्ड जीते और 3 पर आगे, मतगणना जारी

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

भारतMDC 2025 results: कुल 25 सीट, एमएनएफ के खाते में 8, कांग्रेस 7, भाजपा-निर्दलीय 2-2 और सत्तारूढ़ जेडपीएम के पास 6 सीट, लाई स्वायत्त जिला परिषद चुनाव त्रिशंकु

भारतMDC 2025 results: 25 सीट पर चुनाव, सतारूढ़ जेडपीएम को झटका, एमएनएफ ने 4 सीट पर जीत दर्ज की, देखिए कांग्रेस और भाजपा का हाल

भारतDampa bypoll results: 562 मतों से जीत, मिजो नेशनल फ्रंट के आर लालथंगलियाना ने मारी बाजी, सत्तारूढ़ जोरम पीपुल्स मूवमेंट को झटका

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र