लाइव न्यूज़ :

होली से पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने लोगों से की ये खास अपील, जानिए क्या कहा

By भाषा | Updated: March 22, 2021 20:32 IST

स्वास्थ्य विभाग के सोमवार शाम जारी बुलेटिन के अनुसार बिहार में उपचाराधीन संक्रमित लोगों की संख्या 522 है और पिछले 24 घंटे में 126 नए मामले सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे कोरोना वायरस का असर होली पर भी देखा जा रहा है। कोरोना वायरस फैलने के बाद रंगों व पिचकारी पर भी असर पड़ा है। होली के समय में ज्यादा दिन नहीं बचा है और ऐसे में कोरोना वायरस एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है।

पटना, 22 मार्च। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर राज्य के लोगों से सतर्क रहने और सावधानी बरतने की सोमवार को अपील की तथा उन्हें बड़ी संख्या में एकत्र होने या सार्वजनिक रूप से होली मनाने से बचने की सलाह दी।

कुमार ने यहां ज्ञान भवन में आयोजित 109वें ‘बिहार दिवस’ कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं डीएम और एसपी स्तर के अधिकारियों के साथ पहले ही बैठक कर चुका हूं और उनसे विस्तार से चर्चा की है। यह होली का समय है। अधिकारियों को लोगों से हाथ जोड़कर यह अपील करने की आवश्यकता है कि वे सार्वजनिक रूप से होली न मनाएं।’’

उन्होंने कहा कि यदि इसे (होली को) बड़ी सभाओं या सार्वजनिक स्थलों पर नहीं मनाया जाता है, तो हम बीमारी की रोकथाम में सफल होंगे। कुमार ने कहा, ‘‘लोगों को (हालात के बारे में) जागरूक और सतर्क करना हमारी जिम्मेदारी है। मैं राज्य के लोगों से सतर्क रहने और सावधानी बरतने की अपील करता हूं।

उन्होंने कहा कि देश के आठ राज्यों में संक्रमण के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी हुई है।मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में मामलों की संख्या इतनी तेजी से बढ़ रही है कि अतीत में बीमारी के चरम पर होने के दौरान भी संभवत: ऐसा नहीं देखा गया था।

कुमार ने कहा कि हालांकि बिहार में संक्रमण के मामलों और इससे होने वाली मृत्यु दर अपेक्षाकृत कम है, लेकिन कोविड-19 के मामले राज्य में भी बढ़ने शुरू हो गए हैं, जो इस तथ्य से स्पष्ट है कि पहले उपचाराधीन मरीजों की संख्या 300 से नीचे रहा करती थी, जो अब 500 के ऊपर पहुंच गई है।

टॅग्स :नीतीश कुमारहोलीबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?