लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : साधारण ढंग से मनाया जा रहा महाराष्ट्र का स्थापना दिवस

By भाषा | Updated: May 1, 2021 10:19 IST

Open in App

मुंबई, एक मई महाराष्ट्र का 61वां स्थापना दिवस राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति को देखते हुए शनिवार को बहुत साधारण ढंग से मनाया जा रहा है।

यह लगातार दूसरा साल है जब वैश्विक महामारी के कारण राज्य स्थापना दिवस पर बड़े कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जा रहा है।

इस अवसर पर, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दक्षिण मुंबई स्थित राज्य के प्रशासनिक मुख्यालय, ‘मंत्रालय’ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

ठाकरे ने वहां मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज, उनकी मां जीजामाता और डॉ बाबासाहेब आंबेडकर की तस्वीरों पर पुष्पांजलि अर्पित की।

गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल और राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट भी वहां उपस्थित थे।

इससे पहले, ठाकरे ने दक्षिण मुंबई में हुतात्मा चौक का दौरा किया और एकीकृत महाराष्ट्र के वास्ते जीवन का बलिदान देने वाले 105 शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया।

ठाकरे और वलसे पाटिल के अलावा, राज्य के मुख्य सचिव सीताराम कुंते, महापौर किशोरी पेडनेकर, राज्य के पुलिस महानिदेशक संजय पांडे, मुंबई जिलाधिकारी राजीव निवातकर और नगरपालिका आयुक्त आई एस चहल भी वहां मौजूद थे।

राज्य के अन्य हिस्सों में, पालक मंत्रियों ने संबंधित जिला मुख्यालयों पर तिरंगा फहराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos