लाइव न्यूज़ :

कोलकाता पुलिस कमिश्नर की मां ने कहा, "उनका बेटा ईमानदार है, योगी आदित्यनाथ की वजह से बनाया जा रहा निशाना"

By भाषा | Updated: February 4, 2019 17:30 IST

मालूम हो कि शारदा चिटफंड घोटाले की जांच से जुड़ी फाइलें गायब होने को लेकर पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार से पूछताछ करने रविवार को उनके घर पहुंचे सीबीआई के कुछ अफसरों को हिरासत में ले लिया गया था।

Open in App

कोलकाता के पुलिस आयुक्त राजीव कुमार से पूछताछ के लिये सीबीआई टीम के पहुंचने के बाद मचे बवाल के बीच कुमार की मां का कहना है कि उनका बेटा ईमानदार है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर ना उतरने देने की वजह से उनके खिलाफ सीबीआई का दुरुपयोग किया गया है।

सम्भल जिले के चंदौसी के मूल निवासी कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार की मां मुन्नी देवी ने सोमवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि उनका बेटा ईमानदार है।

उन्होंने कहा, 'अगर मेरा बेटा गलत काम करता तो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनका साथ देने के लिये धरने पर क्यों बैठतीं। उसका साथ क्यों देतीं?' 

चंदौसी की सीता रोड निवासी मुन्नी देवी ने कहा कि राजनीति के तहत उनके बेटे पर कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर नहीं उतरने दिया गया और उन्हें रैली नहीं करने दी गयी। इसी वजह से यह सब हो रहा है।

मालूम हो कि शारदा चिटफंड घोटाले की जांच से जुड़ी फाइलें गायब होने को लेकर पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार से पूछताछ करने रविवार को उनके घर पहुंचे सीबीआई के कुछ अफसरों को हिरासत में ले लिया गया था।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मामले में केन्द्र सरकार पर सीबीआई के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए धरना शुरू कर दिया।

रविवार को ही पश्चिम बंगाल में कई रैलियों को सम्बोधित करने जा रहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर स्थानीय प्रशासन ने नहीं उतरने दिया था। इसकी योगी ने कड़ी आलोचना की थी।

टॅग्स :ममता बनर्जीनरेंद्र मोदीसीबीआईअमित शाहराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: कोलकाता रैली में मोदी का सख्त संदेश, 'अब हर अपराधी का हिसाब होगा!'

भारत'भर्ती घोटाला चोलबे न', बंगाल में गरजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

भारत4 मई को नतीजे आने के बाद TMC गुंडों को छुपने की जगह नहीं मिलेगी?, पीएम मोदी बोले- दीया भी बुझने से पहले थोड़ा फड़फड़ा रहा, वीडियो

भारत'पहले चरण में 152 में से 110 सीटें जीतेंगे'?, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण से पहले गृह मंत्री अमित शाह की भविष्यवाणी, वीडियो

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सजी सुरों की महफिल, इन कलाकारों को 'सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया, देखें तस्वीरें

भारतहिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका सुमित्रा गुहा किया गया ‘लोकमत सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

भारतलोकमत समूह ने आयोजित किया संगीत साधना का महाकुंभ, पंडित लक्ष्मण कृष्णराव पंडित 'सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड' से सम्मानित

भारतकैलाश खेर ने बांधा समां, लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार में लाइव परफॉर्मेंस से जीता दिल

भारत'गृह प्रवेश करते ही पार्टी की लंका लग गई': सेम डे केजरीवाल का नए बंगले में प्रवेश और राघव चड्ढा का 6 राज्यसभा सांसदों के साथ पार्टी छोड़ना, देखें नेटिज़न्स का रिएक्शन