लाइव न्यूज़ :

कश्मीर: एलओसी पर अगले दो महीने होगी भारी बर्फबारी, पाक धकेल सकता है आतंकियों को

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 16, 2023 14:01 IST

कश्मीर में पाक सीमा से सटे क्षेत्रों में पिछले कुछ महीनों से बढ़ती घुसपैठ की घटनाओं के बाद सेना का कहना था कि अगले 2 महीने एलओसी के लिए भारी साबित होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देफरवरी 2021 में सीमाओं पर सीजफायर के नवीनीकरण के उपरांत घुसपैठ थमी- सेनाबदलते मौसम और बर्फबारी के बीच पाक सेना आतंकियों की घुसपैठ करा सकती हैइसके मद्देनजर सेना को रहने होगा सतर्क

जम्मू: हालांकि सेना का मानना है कि फरवरी 2021 में सीमाओं पर सीजफायर के नवीनीकरण के उपरांत घुसपैठ थम सी गई थी। लेकिन, अब बदलते मौसम और बर्फबारी के बीच पाक सेना अपने यहां रुके पड़े आतंकियों को इस ओर धकेलने सकती है। 

कश्मीर में पाक सीमा से सटे क्षेत्रों में पिछले कुछ महीनों से बढ़ती घुसपैठ की घटनाओं के बाद सेना का कहना था कि अगले 2 महीने एलओसी के लिए भारी साबित होंगे। क्योंकि पाक सेना अब सीजफायर के बावजूद घुसपैठ को कामयाब बनाने की खातिर कवर फायर भी देने लगी है, जिसके कारण सीजफायर दांव पर लगने लगा है।

सेना प्रवक्ता के मुताबिक, उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की घटनाएं कम तो हुई हैं पर जून से लेकर अब तक घुसपैठियों ने नाक में दम कर रखा है। यह बात अलग है कि सेना कहती थी कि अब आतंकियों को धकेलने के स्थान पर तस्करी के प्रयास ज्यादा हो रहे हैं जिनमें नशीले पदार्थों के अतिरिक्त गोला-बारूद भी लाने की कोशिश की जा रही है।

साल 2020 में एलओसी पर 99 और 2021 में 73 घुसपैठ- आंकड़ें                                                                                     अगर आंकड़ों पर एक नजर दौड़ाएं तो साल 2020 में एलओसी पर 99 और 2021 में 73 घुसपैठ के प्रयास हुए। वहीं, पिछले साल और अबकी बार यह फिर से रिकॉर्ड तोड़ने लगे हैं। कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह भी कई बार अपनी प्रेस कॉफ्रेंस में कह चुके है कि कश्मीर में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने के प्रयासों के लिए पाक सेना घुसपैठ पर जोर दे रही है।

ऐसा ही सेना की वज्र डिवीजन के जीओसी गिरीश कालिया ने कहा कि दोनों मुल्कों के बीच सीजफायर का वारदात बढ़ रही है। उन्होंने आगे कहा कि सूचनाएं कहती हैं कि पाक सेना घुसपैठ को और बढ़ाने की खातिर अपनी योजनाओं पर काम कर रही है।

जीओसी गिरीश कालिया ने कहा कि उन्हें पछाड़ने की खातिर भारतीय सेना ने भी कमर कस ली है और वे मानते हैं कि अगले 2 महीने एलओसी पर भारी साबित हो सकते हैं।

टॅग्स :भारतपाकिस्तानसीमा सुरक्षा बलBorder PoliceBorder Security Force
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल