पटनाःबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के वक्फ बोर्ड बिल नहीं लागू करने के बयान पर तीखा प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार का ऐतिहासिक गांधी मैदान, जहां आपातकाल में जयप्रकाश नारायण ने आंदोलन किया था। दुर्भाग्य है कि उसी आंदोलन में एक नालायक व्यक्ति पैदा हुआ जो भ्रष्टाचार और परिवारवाद के दलदल में डूब गया।
गिरिराज सिंह ने लालू यादव को नालायक व्यक्ति कहा। जबकि तेजस्वी यादव को गिरिराज सिंह ने ‘नमाजवादी’ करार दिया। उन्होंने सोमवार को पटना एयरपोर्ट पर कहा कि तेजस्वी यादव न तो परिवारवादी हैं और न ही समाजवादी, बल्कि वे ‘असली नमाजवादी’ हैं। गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि बिहार की जनता उन्हें सत्ता नहीं देगी और वे शरिया कानून भी नहीं ला पाएंगे।
उन्होंने तेजस्वी यादव को ‘वोट परस्त’ कहते हुए उन्हें मुस्लिम परस्त भी नहीं माना। तेजस्वी यादव ने कहा कि वोट के लालच में ये लोग सब कुछ करने को तैयार हैं, जो उन्हें नहीं करना चाहिए। सीमांचल इलाकों में बांग्लादेशियों की घुसपैठ और मतदाता सूची से नाम काटने के सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा कि अवैध लोगों को हटाना चाहिए।
उन्होंने जोर देकर कहा कि अवैध लोगों को मतदाता सूची से 200 प्रतिशत हटाना चाहिए, लेकिन तेजस्वी यादव इस पर कभी नहीं बोलेंगे। वहीं गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव से सवाल किया कि क्या वे रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को हटाना चाहिए या नहीं?