लाइव न्यूज़ :

झारखंड: देवघर में नए सेप्टिक टैंक में उतरे छह लोगों की जहरीली गैस के कारण मौत

By भाषा | Updated: August 9, 2020 16:38 IST

सेप्टिक टैंक के अंदर सफाई के लिए दो मजदूर उतरे दोनों के बाहर नहीं निकलने पर मकान मालिक के दो बेटे व फिर पड़ोस के दो लोग टैंक में उतरे सभी लोगों की जहरीली गैस से मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देस्थानीय ग्रामीणों ने टैंक को खोलकर शवों को बाहर निकाला है। घटना की जानकारी मिलने पर उपायुक्त कमलेश्वर प्रसाद भी सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों से जानकारी प्राप्त की। डीसी ने घटना को दुखद बताते हुए मृतकों के परिवारों को सरकारी प्रावधान के अनुसार सहायता उपलब्ध कराने की बात कही है। 

देवघरझारखंड के देवघर जिले में रविवार को एक सेप्टिक टैंक के अंदर उतरे छह लोगों की जहरीली गैस के कारण मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने बताया कि रविवार सुबह एक व्यक्ति के घर में सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए दो मजदूर इसमें उतरे थे।

जब वे नहीं लौटे तो घर के मालिक के दो बेटे टैंक में घुसे। पुलिस ने बताया कि उन चारों के नहीं लौटने पर घर के मालिक ने शोर मचाया जिसके बाद दो पड़ोसी टैंक के अंदर गए। पांडेय ने कहा, "सभी छह लोगों की टैंक के अंदर जहरीली गैस के कारण मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने टैंक को खोलकर शवों को बाहर निकाला।"  

मिली जानकारी के अनुसार, देवीपुर मुख्य बाजार के पास ब्रजेश चंद बरनवाल ने नया सैप्टिक टैंक का निर्माण कराया था। रविवार सुबह सेंट्रिंग को खोलने के लिए पहले एक मजदूर टंकी में उतरा।

काफी देर बाहर नहीं आने के बाद दूसरा मजदूर भी टंकी में गया और वह भी वापस नहीं आया। इसके बाद एक-एक चार अन्य लोग भी अंदर गए।   

इसके बाद इसकी सूचना ग्रामीणों को हुई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जेसीबी की मदद से टंकी को तोड़कर बेहोशी की हालत में फंसे सभी छह लोगों को बाहर निकाला। उन्हें एंबुलेंस से सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर उपायुक्त कमलेश्वर प्रसाद भी सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों, पुलिस अधिकारियों और डॉक्टरों से जानकारी प्राप्त की। डीसी ने घटना को दुखद बताते हुए मृतकों के परिवारों को सरकारी प्रावधान के अनुसार सहायता उपलब्ध कराने की बात कही। 

टॅग्स :झारखंडदेवघर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल