लाइव न्यूज़ :

झारखंडः रांची में इटली जैसा मंजर, अंतिम संस्कार के लिए लगी लंबी कतारें, सड़क पर शव जलाने को विवश लोग  

By एस पी सिन्हा | Updated: April 16, 2021 18:46 IST

झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से 31 और लोगों की मौत हो गयी जिसे मिलाकर संक्रमण से मृतकों की कुल संख्या 1292 तक पहुंच गयी.

Open in App
ठळक मुद्देराज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 147792 हो गयी.राज्य के 147792 संक्रमितों में से 127976 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं.रांची में 1273 नये लोग कोविड-19 से संक्रमित पाये गये.

रांचीः झारखण्ड में भी हर दिन कोरोना से मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही है. राजधानी रांची की बात करें तो पिछले 10 दिनों में रांची के श्मशान और कब्रिस्तान में अचानक शवों के आने की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है.

रांची में तो इटली जैसा मंजर देखने को मिल रहा है. मृतकों की संख्या इतनी हो गई है कि मुक्तिधाम में चिता जलाने की जगह कम पड़ गई है. हालात अब ऐसे हो गए हैं कि लोगों को घंटों इंतजार करने पर भी अपने परिजनों के शवों का अंतिम संस्कार करने को नहीं मिल रहा है. नतीजन लोगों ने अब खुले में ही चिता सजाकर शवों को जलाना शुरू कर दिया है.

एक ऐसी तस्वीर सामने आई ही जो बेहद डरावनी है. जहां लोग बीच सड़क पर चिता सजाकर शव जलाने लगे. श्मशान में जगह नहीं रहने की वजह से मुक्तिधाम के सामने की सड़क पर वाहनों की पार्किंग में ही शव रखकर अंतिम क्रिया करने लगे. यही नहीं 12 कोरोना संक्रमित शवों का दाह संस्कार घाघरा में सामूहिक चिता सजाकर किया गया.

रातू रोड और कांटाटोली कब्रिस्तान में भी दफन करने के लिए लंबी कतारें देखी गईं. सबसे अधिक शवों का दाह संस्कार हरमू स्थित मुक्ति धाम में किया जा रहा है. हरमू श्मशान घाट में पिछले कई सालों से शवों का अतिंम संस्कार करने वाले राजू राम ने कहा कि मैंने ऐसा भयानक नजारा उसने कभी नहीं देखा था.

लोग अपने परिजनों के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए गिड़गिड़ा रहे हैं. अर्थियों की लंबी कतारें लग जा रही हैं. लोग शवों को सड़क पर रखकर इन्तजार करने को विवश हो रहे हैं. इसके बाद लोग जहां गाड़ियां पार्क करते हैं. वहां भी शवों को जलाना पड़ा. वहीं इस मामले को लेकर लोग नगर निगम के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं.

उनका कहना है की पहले अस्पतालों में बेड के लिए जद्दोजहद करना पडना है. अब शवों को जलाने के लिए भी इन्तजार करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा की कोरोना को लेकर सरकार को वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए. ऐसी हृदयविदारक दृश्यों को देखकर लोगों ने प्रशासन से अंतिम संस्कार के लिए जरूरी व्यवस्था करने की मांग रखी है. श्मशान घाटों पर काम करने वाले कर्मियों का भी कहना है उन्होंने ऐसा दृश्य पहले कभी नहीं देखा.

टॅग्स :झारखंडकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे